{"_id":"58f0317d6b9e5f199077b765b64cacc4","slug":"fraud-woman-as-a-lic-agent-cheat-to-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस महिला का शातिराना अंदाज सुन चौंक जाएंगे आप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इस महिला का शातिराना अंदाज सुन चौंक जाएंगे आप
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 15 Mar 2014 09:07 AM IST
विज्ञापन
एलआईसी एजेंट बनकर एक महिला ने साढ़े छह लाख रुपये ठग लिए। वह एलआईसी के बचत खाते में पैसे जमा कराने का झांसा देकर किसी से 100 तो किसी से 500 रुपये महीना लेती रही, लेकिन किसी के खाते में पैसे जमा नहीं कराए।
विज्ञापन
इस तरह चंडीमंदिर थाना क्षेत्र के तहत पड़ने वाले गांव ढंढारडू में आधे से ज्यादा गांव ठगी का शिकार हुआ। इसका अहसास होने के बाद लोगों को डीसीपी कार्यालय में शिकायत दी।
विज्ञापन
एसीपी स्तर के अधिकारी द्वारा जांच करने के बाद चंडीमंदिर थाने में आरोपी महिला के खिलाफ आईपीसी की धारा 406 (अमानत में खयानत), 420 (धोखाधड़ी) व 120बी (साजिश रचना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, ढंढारडू गांव के कई लोगों ने इसी गांव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संतोष शर्मा के खिलाफ शिकायत दी थी। आरोप है कि संतोष पिछले काफी समय से गांव के लोगों से एलआईसी बचत खाते के नाम पर पैसे ले रही है और गांव के सैकड़ों लोगों के खाते होने का दावा कर रही है।
उसके मुताबिक, वह एलआईसी की एजेंट है और डेराबस्सी से संचालित होने वाली एलआईसी की ब्रांच के लिए काम करती है।
पिछले काफी समय से लोग अपनी बचत के पैसे संतोष के पास जमा कराते रहे। पिछले दिनों कुछ लोगों ने जब अपनी पासबुक चेक कराई तो पता चला कि खाते में पैसे जमा नहीं हो रहे हैं। इस पर जब संतोष से बातचीत की गई तो उसने टालमटोल की। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।
जांच में पता चला, एजेंट नहीं है संतोष
पुलिस की जांच में सामने आया कि संतोष एलआईसी की एजेंट नहीं है। अगर वह एजेंट नहीं है तो इस तरह से बचत खाते खोलकर लोगों से पैसे भी नहीं ले सकती। फिलहाल, चंडीमंदिर थाने में मामला दर्ज होने के बाद अगली जांच चल रही है।