फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fraud with Woman on the name of Amitabh Bachchan

अमिताभ बच्चन का नाम लेकर महिला से ठगे लाखों

Wed, 04 Jun 2014 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Wed, 04 Jun 2014 09:33 AM IST
विज्ञापन
Fraud with Woman on the name of Amitabh Bachchan

गांव शाहीमाजरा निवासी एक महिला को कुछ दिन पहले मोबाइल पर अचानक फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि उसकी दस लाख की लॉटरी निकली है। सोनी टीवी चैनल पर अमिताभ बच्चन की ओर से उनका नाम भी घोषित कर दिया गया है।

विज्ञापन


ऐसे में इस रकम को अपने एकाउंट में ट्रांसफर कराने के लिए उसे 15 हजार रुपये जमा कराने होंगे। महिला ने उसकी बातों में आकर पैसे जमा करा दिए। लेकिन जब महिला के खाते में कोई रकम नहीं आई, तो महिला ने उस व्यक्ति को फोन किया।
विज्ञापन


परंतु उसका फोन बंद मिला। तब महिला को आभास हुआ कि उसके साथ ठगी हो चुकी है। ठगी का शिकार महिला ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

बैंक अकाउंट देकर पैसे जमा कराने को कहा

Fraud with Woman on the name of Amitabh Bachchan

शाहीमाजरा निवासी महिला नूरजहां ने बताया कि तीन-चार दिन पहले उसके मोबाइल फोन पर फोन आया। फोन वाले व्यक्ति ने कहा कि आपकी 10 लाख रुपये की लॉटरी निकली है। सोनी चैनल पर कई दिन से अमिताभ बच्चन इस बारे में घोषणा कर चुके हैं।

धनराशि हासिल करने के लिए आपको बताए गए बैंक अकाउंट नंबर में 15 हजार रुपये जमा कराने होंगे। फोन पर उस व्यक्ति ने एसबीआई तथा पीएनबी के दो बैंक अकाउंट नंबर भी दिए।

लेकिन नूरजहां ने उस व्यक्ति से कहा कि उनके पास तो इस समय सिर्फ 8 हजार रुपये हैं। इस पर उस व्यक्ति ने कहा कि फिलहाल 8 हजार रुपये जमा करा दो, बाकी पैसे आपकी लॉटरी वाले 10 लाख से काट लिए जाएंगे।

शक होने पर परिवार ने उठाया कदम

Fraud with Woman on the name of Amitabh Bachchan

ठगी का शिकार हुई नूरजहां ने बताया कि उसने बैंक अकाउंट में 8 हजार रुपये जमा करा दिए। दूसरे दिन फिर फोन आया कि कंपनी की शर्त है कि पैसे पूरे 15 हजार ही जमा कराने होंगे। क्योंकि पूरे पैसे जमा कराए बिना उनका कोड नहीं खुल रहा है।

लेकिन दस लाख के चक्कर में उन्होंने दूसरे दिन 7 हजार रुपये भी जमा करा दिए। तीसरे दिन फिर एक फोन आया और उसे पांच हजार रुपये फिर जमा कराने होंगे। अब यह पांच हजार रुपये जमा कराते ही 10 लाख रुपये उसके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर हो जाएंगे।

लेकिन उसकी बात सुनकर उसे एवं परिवार को संदेह हो गया। उन्होंने व्यक्ति को फोन किया, तो उस व्यक्ति ने अपना फोन बंद कर लिया। इसके बाद से उसका मोबाइल फोन लगातार बंद आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed