फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fraud with Money Exchangers in Chandigarh

अलर्टः मनी एक्सचेंजर हो जाएं सावधान, इस शख्स से बचकर रहें, वरना होगा हजारों का नुकसान

Tue, 25 Dec 2018 02:39 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 25 Dec 2018 02:39 PM IST
विज्ञापन
Fraud with Money Exchangers in Chandigarh
कैमरे में कैद हुआ ठग
मनी एक्सचेंजर सावधान हो जाएं, क्योंकि एक शख्स ने मनी एक्सचेंजर्स की नींद उड़ानी शुरू कर दी है। करेंसी के लिए खतरा पैदा कर दिया है। मनी एक्सचेंजर की करेंसी के लिए खतरा बने इस शख्स का नाम राहुल चौहान बताया जा रहा है। आरोपी राहुल चौहान ने सोमवार दोपहर सेक्टर-9/सी के एससीओ नंबर-156/157 में एक हजार रुपये देकर एक घंटे के लिए केबिन बुक कराया लेकिन वह पहले ही मनी एक्सचेंजर गुरदीप सिंह को अपने चंगुल में फांस चुका था।
विज्ञापन


उसने मनी एक्सचेंजर गुरदीप सिंह के दो कर्मचारियों को दस हजार यूरो के बदले आठ लाख दस हजार रुपये ले जाने को उक्त एससीओ में कथिय आफिस बुलाया था। खुड्डा लाहौरा निवासी कर्मचारी जगदीश चंद्र और नया गांव के शिवालिक विहार निवासी करन उक्त एससीओ में उससे मिलने पहुंचे। उस दौरान कर्मचारी जगदीश चंद्र के मोबाइल नंबर पर आरोपी के मोबाइल नंबर (62656-99037) से फोन आया। फिर आरोपी राहुल कर्मचारियों से मिला और उन्हें एक घंटे के लिए बुक करवाए अपने केबिन में ले गया।
विज्ञापन


यहां उक्त कर्मचारियों ने आरोपी को करेंसी एक्सचेंज करवाने के लिए दस हजार यूरो थमा दिए। इसके बाद आरोपी राहुल बिना पैसे दिए दोनों कर्मचारियों को चंद मिनट इंतजार करने को कहकर केबिन से बाहर निकला और फिर फरार हो गया। काफी देर तक आरोपी के केबिन मेें नहीं लौटने पर दोनों कर्मचारियों ने बाहर निकलकर उसके बारे में पूछताछ की। तब जाकर उन्हें पता चला कि राहुल ने उक्त केबिन को केवल एक घंटे के लिए बुक कराया था। इसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ और उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।  पीसीआर के पुलिसकर्मियों समेत सेक्टर-3 थाने से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज से सामने आया चेहरा
पुलिसकर्मियों ने एससीओ में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो दस हजार यूरो लेकर फरार हुए आरोपी राहुल चौहान का चेहरा सामने आया। पुलिस ने जगदीश चंद्र की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर सामने आए चेहरे के आधार पर उसकी तलाश शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस ने फेसबुक व अन्य सोशल साइट्स की मदद भी ली है, ताकि कहीं से आरोपी का कोई सुराग हाथ लग सके। पुलिस का शक है कि एससीओ के कारोबारी के पास केबिन बुक करवाने के लिए आरोपी की तरफ से दस्तावेज भी नकली हो सकता है। बहरहाल, पुलिस ने आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed