{"_id":"59d9fc1f4f1c1b0d698b4a0c","slug":"fraud-with-jind-man-by-name-of-pm-modi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PM मोदी का नाम लेकर युवक से ठगी, तरीका इतना शातिर पीएमओ भी हैरान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
PM मोदी का नाम लेकर युवक से ठगी, तरीका इतना शातिर पीएमओ भी हैरान
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद(हरियाणा)
Updated Sun, 08 Oct 2017 03:51 PM IST
विज्ञापन
fraud for employment
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लेकर युवक से पैसों की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी का तरीका भी इतना शातिर निकला कि पीएमओ हैरान रह गया। मामला हरियाणा के जींद का है। शहर की शिवपुरी कॉलोनी वासी बीपीएल परिवार के युवक को पीएम नरेंद्र मोदी की तरफ से सात लाख रुपये की सहायता राशि देने का झांसा देकर आठ हजार रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पैसे हड़पने के बाद युवक ने पीएम नरेंद्र मोदी के नाम दोबारा पत्र लिखा।
इसके बाद पीएमओ ने संज्ञान लेते हुए पुलिस को मामला दर्ज करने के आदेश दिए। शहर थाना पुलिस ने युवक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिवपुरी कॉलोनी निवासी रविंद्र ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बीपीएल परिवार से संबंध रखता है और पढ़ा लिखा होने के बावजूद नौकरी नहीं मिल रही है। इसके चलते वह एक साल से लगातार पीएम नरेंद्र मोदी की मेल आईडी पर मेल कर रहा था।
पिछले दिनों उसके पास किसी व्यक्ति का फोन आया और उसने कहा कि वह प्रधानमंत्री कार्यालय से बोल रहा है। उसने कहा कि आपने पीएम सर के पास मेल की थी। इतना बताने पर उसे विश्वास हो गया। उसने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने उनके नाम सात लाख रुपये का चैक दिया है। इस चैक के कागजात पूरे करने के लिए कुछ खर्च आएगा। इस दौरान आरोपी ने एक खाता दिया और उसमें आठ हजार रुपये डालने के लिए कहा।
विज्ञापन
इस पर वह झांसे में आ गया और उसने पैसे खाते में डाल दिए। जब उसने दोबारा फोन किया तो उसने कहा कि जल्द ही राशि उसके खाते में आ जाएगी। जब उसने तीसरी बार कॉल की तो फोन नहीं उठाया। फोन नहीं उठाने पर उसे शक हुआ। रविंद्र ने उसके साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत स्थानीय पुलिस को देने की बजाय दोबारा पीएमओ की आईडी पर मेल कर दी। पीड़ित युवक ने मांग रखी कि उनके कार्यालय में कोई व्यक्ति है जो धोखाधड़ी करके उनके नाम को खराब कर रहा है। इसलिए इसकी जांच करवाई जाए।

पीएमओ ने शिकायत को जींद पुलिस को मार्क किया
Fraud
पीएमओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शिकायत को जींद पुलिस को मार्क किया और इसकी जांच करने के आदेश दिए। पीएमओ से शिकायत आने के बाद पुलिस हरकत में आई और युवक से संपर्क किया। बाद में पुलिस ने युवक के बयान दर्ज किए। जिसके आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पीएम को मेल करके मांगा था घर व नौकरी
पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यालय की आईडी पर युवक रविंद्र पिछले साल से लगातार मेल कर रहा है। युवक हर मेल में अपने बीपीएल परिवार का हवाला देकर रहने के लिए मकान नहीं होने से आ रही दिक्कतों का जिक्र कर रहा है। युवक ने मेल के माध्यम से बताया कि वह पढ़ा लिखा है और हर क्लास को उसने टॉप किया है।
इसके अलावा उसने हर परीक्षा को उत्तीर्ण किया, लेकिन गरीब होने के चलते उसको नौकरी नहीं मिल रही है। इसलिए उसके परिवार की सहायता की जाए। एक साल से मेल करते रहने के बावजूद भी पीएमओ कार्यालय से उनकी मेल का जवाब नहीं आया, लेकिन पिछले दिनों फोन कर किसी व्यक्ति ने उसको आठ हजार रुपये का चूना लगा दिया।
युवक के साथ हुई ठगी के मामले की जांच की जा रही है। नंबरों के आधार पर आरोपी व्यक्ति का पता किया जाएगा और उसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
- हरि किशन, एसआई शहर थाना जींद