फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   fraud of sarpanch, 50 thousand embezzlement of of pension fund

सरपंच का कारनामा, मरे हुए लोगों को भी बांट दी पेंशन

Tue, 08 Sep 2015 06:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Tue, 08 Sep 2015 06:39 PM IST
विज्ञापन
fraud of sarpanch, 50 thousand embezzlement of of pension fund

सरपंच का कारनामा, मरे हुए लोगों को भी बांट दी पेंशन। पढ़िए अजीबोगरीब और चौंकाने वाला मामला। मामला है हरियाणा के रोहतक का। रिटौली में मरे हुए लोगों को पेंशन बांटने का अजीबोगरीब मामला सामने आया है।

विज्ञापन


गांव के पूर्व सरपंच ने गांव के छह लोगों की मृत्यु के बाद भी उनके नाम से समाज कल्याण विभाग से पेंशन ली और हड़प कर गया। इस तरह उसने करीब तीन साल में 47,750 रुपये का गोलमाल किया। कुछ ग्रामीणों की शिकायत पर जब विभाग ने टीम गठित कर जांच करवाई तब छह मृत लाभपात्रों की पेंशन डकारने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन


अब पूर्व सरपंच को हड़पे गए 47,750 रुपये पर 12 फीसदी ब्याज के साथ पेंशन राशि का भुगतान करना होगा। वहीं, पूर्व सरपंच पर कानूनी कार्रवाई के लिए डीसी को रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2012 से शुरू हुआ खेल

25 फरवरी 2012 को गांव निवासी सरबती की मृत्यु हो गई थी। इसकी 4900 रुपये बुढ़ापा पेंशन पूर्व सरपंच ने डकार ली है। 18 मई 2013 को रतन की मृत्यु हुई। उसकी 2100 रुपये बुढ़ापा पेंशन सरपंच ने रख ली। 12 फरवरी 2013 को धनपति की मृत्यु हुई थी और उसकी 3750 रुपये विधवा पेंशन सरपंच ने रख ली।

28 अगस्त 2014 को मरी प्रेमो और 8 जून 2014 को मरी सावित्री की 18,400 रुपये बुढ़ापा सरपंच ने डकार ली। वहीं, साल 2013 में अप्रैल माह के बाद से सपना ने गांव में रहना बंद कर दिया था, क्योंकि उसके पति जगवीर की मृत्यु हो गई थी। लेकिन, 5 फरवरी 2015 तक सरपंच ने 14,600 रुपये विधवा पेंशन हड़प ली।


महावीर गोदारा, जिला समाज कल्याण अधिकारी, रोहतक ने बताया कि 15 फीसदी लाभपात्रों पर चल रही जांच
रिटौली के पूर्व सरपंच ने छह मृत लोगों की पेंशन मामले में 47,750 रुपये का गोलमाल किया है। अरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। वहीं, 15 फीसदी लाभपात्रों की पेंशन रोकी गई है। इनके खिलाफ दोहरी और गलत तरीके से पेंशन लेने की शिकायत है। जिनकी अभी जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed