फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   fraud news, loan fraud news, canara bank news, crime news, panchkula news

केनरा बैंक से दो करोड़ के लोन का फ्रॉड, उद्योगपति गिरफ्तार

Thu, 10 Mar 2016 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Thu, 10 Mar 2016 09:39 AM IST
विज्ञापन
fraud news, loan fraud news, canara bank news, crime news, panchkula news
फर्जी कॉल - फोटो : demo pic
केनरा बैंक से उद्योग के लिए करीब दो करोड़ रुपये का लोन लेकर यूनिट को शिफ्ट करने का प्रयास करने के मामले में नामजद एक उद्योगपति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ दिसंबर 2015 में सेक्टर-14 थाना पुलिस ने केस दर्ज किया था। ये कार्रवाई केनरा बैंक के चीफ मैनेजर अशोक कुमार शर्मा की शिकायत पर हुई थी।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पंचकूला निवासी उद्योगपति एनडी पराशर ने केनरा बैंक से दो करोड़ रुपये का लोन लिया था। ये लोन सेक्टर-16 ब्रांच से लिया गया था। बताया गया है कि जिस यूनिट को लगाने के लिए लोन लिया गया था, उसके लिए दो करोड़ में से एक करोड़ 13 लाख रुपये की राशि बैंक से संबंधित उद्योगपति के नाम जारी हो चुकी थी, लेकिन लोन की बकाया राशि में से अभी 87 लाख रुपये बैंक को देना था। जोकि आरोपी उद्योगपति के खाते में है। इस खाते को फिलहाल सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आरोपी उद्योगपति ने पंजाब डेराबस्सी में जिस यूनिट को लगाने के लिए लोन लिया था उस यूनिट में मशीनें लगाए जाने के बाद उसे लोन की किश्त जारी होते ही शिफ्ट कराने का काम शुरू कर दिया गया था। दो करोड़ रुपये लोन की वजह से उक्त यूनिट की मशीनरी बैंक संपत्ति थी, जिसे बैंक अनुमति के बगैर शिफ्ट नहीं किया जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिहाजा इसकी सूचना मिलते ही बैंक हरकत में आया था और बैंक के चीफ मैनेजर ने इस मामले में उद्योगपति के खिलाफ दिसंबर 2015 में केस दर्ज कराया था। इस मामले की जांच थाना सेक्टर-14 के उपनिरीक्षक मुलखराज कर रहे थे। पता ये भी चला है कि उपरोक्त संदर्भ में मामला दर्ज होने के बाद उद्योगपति शेष एक करोड़ 13 लाख रुपए बैंक के खाते में वापस जमा कराने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed