फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   fraud, insurance fraud, online fraud, money fraud, crime, chandigarh, police deptt, police

खुलासाः मोटे मुनाफे के लालच में लाखों रुपये गवां रहे लोग

Mon, 27 Jun 2016 10:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 27 Jun 2016 10:01 AM IST
विज्ञापन
fraud, insurance fraud, online fraud, money fraud, crime, chandigarh, police deptt, police
इंश्योरेंस कंपनी - फोटो : demo
एक अनुमान के मुताबिक देश में इंश्योरेंस में करीब हर साल तीन हजार करोड़ रुपये की ठगी होती है। इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (आईआरडीए) में हर साल  इंश्योरेंस से जुड़े ठगी की लाखों शिकायतें पहुंचती हैं। जानकारों का मानना है कि सिर्फ सावधानियां बरतकर ही बचा जा सकता है। जितने मामले दर्ज होते से उससे ज्यादा मामले तो सामने ही नहीं आते। एक बार अगर रकम चली जाती है तो पैसे मिलने की कम ही उम्मीद होती है।
विज्ञापन


पिछले साल 1 लाख 45 हजार शिकायतें 
 साल 2014-15 में देशभर से आईआरडीए को इंश्योरेंस सेक्टर से जुड़ी 1.45 लाख शिकायतें प्राप्त हुईं। जबकि  2013-14 में आईआरडीए को 2.11 लाख शिकायतें मिलीं। वहीं 2012-13 में 1.68 लाख इंश्योरेंस सेक्टर से जुड़ी शिकायतें आईआरडीए को प्राप्त हुईं। इस समय यूटी पुलिस के ईओडब्ल्यू विंग और साइबर सेल के पास करीब 45 इंश्योरेंस से जुड़े ठगी के मामलों के जांच चल रही है।
विज्ञापन


बुजुर्गों को बनाते हैं शिकार
इंश्योरेंस से जुड़े ठगी के मामले देख रहे पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के वकील बीएस मक्कड़ बताते हैं कि ज्यादातर बुजुर्गों व रिटायर्ड लोगों को ठग अपनी बातों में फंसाते हैं और उनसे लाखों रुपये लेते है। पहले से किसी कंपनी में बंद इंश्योरेंस की डिटेल्स लेकर उन्हें फोन करते हैं। उन्हें लगता है कि सामने से बोलने वाला इंश्योरेंस कंपनी से ही बात कर रहा है। जिससे वह बातों आकर लाखों गवां बैठते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोनस व मोटे मुनाफे का झांसा देकर फंसाते हैं
जालसाज आईआरडीए, इंश्योरेंस कंपनी, बैंक कर्मचारी बनकर फोन करते हैं। ज्यादातर इन जालसाजों के झांसें में फंसे लोगों का कहना है कि ये ठग पुरानी अनक्लेम्ड पॉलिसी वापस दिलाने व अधिक बोनस देने का झांसा देकर लोगों को फंसाते हैं। एक बार जब कोई पैसे दे देता है तो उसके बाद वह उन पैसों को वापस लेने के लिए पैसे देता रहता है। ऐसे ही ठगी के शिकार हुए सेक्टर 49 के राजिंदर सिंह के साथ एक करोड़ चालीस लाख रुपये की ठगी हुई। पीड़ित को जालसाजों ने पॉलिसी पर ज्यादा मुनाफा व बोनस देने का लालच देकर ठग लिया। उन्होंने दिल्ली के एक ब्रोकर के जरिये पैसा इन्वेस्ट किया था। सेक्टर 45 के बलबीर सिंह के साथ 40 लाख रुपये की ठगी भी इसी तरह हुई थी। वह उनके कहने पर पॉलिसी में पैसे जमा कराते गए। जिसके बाद अब उन्होंने ईओडब्ल्यू में केस दर्ज कराया है।

ये बरतें सावधानियां
किसी पर विश्वास करके पैसे ट्रांसफर न करें। याद रखें कि आईआरडीए व अन्य कोई भी सरकारी कंपनी किसी को फोन कॉल नहीं करती।
अगर कोई ज्यादा बोनस व मुनाफा देने की बात कहे तो उस पर विश्वास न करें। बिना जरूरत व लालच में आकर कभी कोई पॉलिसी न लें। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed