फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   fraud in the name of the job in railway in firozpur

फिरोजपुरः रेलवे में नौकरी के नाम पर 14.20 लाख की ठगी, इंटरव्यू के लिए ले जाते थे ये शहर

Tue, 12 Feb 2019 09:39 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 12 Feb 2019 09:39 AM IST
विज्ञापन
fraud in the name of the job in railway in firozpur
सांकेतिक तस्वीर

रेलवे में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर तीन व्यक्तियों ने गांव शाहदीन वाला के चार नौजवानों से 14.20 लाख रुपये की ठगी की। थाना सदर पुलिस ने सोमवार को पीड़ितों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी फरार हैं।

विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में पीड़ित मंगल सिंह पुत्र मन्दा, सरबजीत सिंह पुत्र निर्मल सिंह, रेशम सिंह पुत्र तारा सिंह और महन्दों पत्नी जस्सा सिंह निवासी गांव शाहदीन वाला ने बताया आरोपी बचित्तर सिंह, राज कौर और धर्मेंद्र सिंह ने उनके बच्चों को रेलवे विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 14 लाख 20 हजार रुपये की ठगी की।
विज्ञापन


पीड़ितों ने बताया कि बचित्तर ने अपना नाम संदीप सिंह बताया था और वह बच्चों को रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लुधियाना, चंडीगढ़ व जम्मू इंटरव्यू दिलाने के लिए ले गया, उन्हें बताया गया कि रेलवे का डीआरएम इंटरव्यू लेगा। यही नहीं आरोपियों ने उनके बच्चों के असल सर्टिफिकेट भी ले रखे हैं। गांव के अन्य लोगों के साथ आरोपियों ने नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी मारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच कर रहे एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि मंगल सिंह, सरबजीत सिंह, रेशम सिंह और महन्दों के बयान के आधार पर आरोपी बचित्तर सिंह पुत्र दर्शन सिंह, राज कौर पत्नी बचित्तर सिंह निवासी दासूवाल जिला तरनतारन और धर्मेंद्र सिंह पुत्र शीतल सिंह निवासी गांव डूमनी वाला थाना कुलगढ़ी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed