फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fraud in the name of getting a job in Gurdaspur

Punjab News: फिरोजपुर में छीनी नकदी तो गुरदासपुर में लाखों की ठगी, पढ़ें अपराध जगत की पांच खबरें

Thu, 29 Dec 2022 07:45 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पंजाब
संवाद न्यूज एजेंसी, पंजाब Published by: ajay kumar Updated Thu, 29 Dec 2022 07:45 PM IST
सार

पुलिस ने राहगीरों से मोबाइल छीनने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 20 महंगे मोबाइल मिले हैं। थाना सदर पुलिस ने गुरुवार को गिरोह के दो गुर्गों के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है। थाना सदर पुलिस की टीम फिरोजपुर शहर-मलवाल रोड स्थित पाइप फैक्टरी के पास गश्त कर रही थी। 

विज्ञापन
Fraud in the name of getting a job in Gurdaspur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Istock

विस्तार

फिरोजपुर में बाइक सवार तीन शातिर एक दुकानदार से 17 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। हुआ यूं कि दुकानदार एटीएम से धनराशि निकालकर बाहर निकला तो आरोपी झपटा मारकर भाग गए। यह घटना शहर के निर्धन निकेतन मंदिर के पास स्थापित एटीएम के बाहर घटी है। थाना सिटी पुलिस ने गुरुवार को उक्त तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पीड़ित दुकानदार वरुण पाठक ने बताया कि वह एटीएम से 17 हजार रुपये की नकदी निकालकर बाहर निकला और नोट गिन रहा था। इतने में बाइक सवार तीन शातिर आए और उसके हाथ से नकदी छीनकर फरार हो गए। पीड़ित ने आरोपियों की पहचान कर ली है। पीड़ित ने थाना सिटी पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने वरुण के बयान पर आरोपी मौसम गिल, राहुल व सागर निवासी बस्ती आवा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मोबाइल छीनने वाला काबू, 20 मोबाइल बरामद
पुलिस ने राहगीरों से मोबाइल छीनने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 20 महंगे मोबाइल मिले हैं। थाना सदर पुलिस ने गुरुवार को गिरोह के दो गुर्गों के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है। थाना सदर पुलिस की टीम फिरोजपुर शहर-मलवाल रोड स्थित पाइप फैक्टरी के पास गश्त कर रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुखबिर ने सूचना दी कि क्षेत्र में राहगीरों से मोबाइल छीनने वाला गिरोह सक्रिय है। उक्त गिरोह के दो गुर्गे मोबाइल बेचने के लिए गांव हाके वाला के मोड़ के पास खड़े हैं। पुलिस ने बताई जगह पर दबिश देकर वहां से आरोपी गुरमीत सिंह निवासी बस्ती टैंका वाली को काबू किया जबकि दूसरा आरोपी सन्नी निवासी इंदिरा कॉलोनी फिरोजपुर कैंट भाग गया। पूछताछ के दौरान पुलिस ने आरोपी गुरमीत की निशानदेही पर राहगीरों से छीने 20 मोबाइल बरामद किए हैं।

गुरदासपुर: नौकरी दिलाने के नाम पर 1.50 लाख रुपये ठगे
गुरदासपुर थाना सिटी पुलिस ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर 1.50 लाख रुपये की ठगी के मामले की आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। जसप्रीत निवासी जंगल थाना सदर पठानकोट ने बताया कि आरोपी मनप्रीत कौर निवासी बल्ल ने उसे मेडिकल में पास कराने और नौकरी दिलाने का झांसा देकर 1.50 लाख रुपये ठगे हैं। आरोपी ने उसे जाली ज्वाइनिंग लेटर भी तैयार कर दिया। ठगी का पता चलने पर जब उसने आरोपी से पैसे मांगे तो वह टालमटोल करने लगी। इस पर उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

पठानकोट: दिनदहाड़े एक घंटे में 5 लाख के गहने और नकदी चोरी
पठानकोट के गांव नंगलियां चक्क में एक महिला अपने पति के क्लीनिक पर गई तो चोरों ने घर से पांच लाख के गहने और 28 हजार की नकदी उड़ा दी। शिकायत मिलने पर थाना डमटाल पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। वारदात दोपहर 12 से एक बजे के बीच की है। गांव नंगलियां चक्क निवासी डोली ने बताया कि दोपहर 12 बजे के करीब वह शेखूपुर स्थित पति के क्लीनिक पर गई थी। उसने गेट को ताला लगाया था। जब वह करीब एक घंटे बाद लौटी और ताला खोलकर अंदर गई तो अलमारी का लॉकर टूटा था और सारा सामान बिखरा पड़ा था। जब उसने लॉकर में देखा तो वहां से पांच लाख के सोने के गहने और 28 हजार रुपये की नकदी गायब थी। इसकी सूचना थाना डमटाल को दी। थाना डमटाल में सूचना मिलने पर एएसआई नीरज कुमार व अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। जांच अधिकारी का कहना है कि महिला के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बरनाला: 75 हजार रुपये की ठगी में नौ माह बाद मामला दर्ज
बरनाला के महिलकलां के रहने वाले एक व्यक्ति के साथ दिल्ली के रहने वाले एक व्यक्ति ने 75 हजार रुपये की ठगी कर ली, महिलकलां पुलिस ने मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना महिलकलां के प्रभारी सुखविंदर सिंह संघा ने बताया कि शेखर गुप्ता ने शिकायत दर्ज करवाई कि 11 अप्रैल 2022 को उसके मोबाइल पर किसी ने फोन करके कहा कि व बैंक से बोल रहा है। अगर आप अपने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाना चाहते हो तो मुझे आधार कार्ड की कॉपी, पैन कार्ड की कॉपी व क्रेडिट कार्ड की फोटो कॉपी भेज दो। उसने उस पर भरोसा कर तीनों दस्तावेज भेज दिए, उसके बाद शेखर गुप्ता को एक लिंक भेजा गया, जिस पर क्लिक करने पर उसके बैंक खाते में से एक बार 49999 रुपये फिर 25 हजार रुपये निकालने का मैसेज आया। उसने तुरंत बैंक को सूचित किया और महिलकलां पुलिस को भी 11 अप्रैल 2022 को सूचित किया। आखिर नौ माह के बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई। पुलिस ने नौ माह की जांच के बाद राजिंदर सिंह निवासी मंगवाल जिला संगरूर व दिल्ली के रहने वाले आरोपी पुष्पिंदरा आहीरवाद, संदीप कुमार गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed