फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   fraud_crime_new house dealing_fraud dealers_chandiagrh

नया घर खरीदना चाह रहे हैं तो ऐसे ठगों से बचें

Sat, 30 Nov 2013 10:34 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 30 Nov 2013 10:34 AM IST
विज्ञापन
fraud_crime_new house dealing_fraud dealers_chandiagrh
पुलिस ने सेक्टर-15 बी निवासी चरणदीप सिंह की शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ 30 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपियों ने सेक्टर-20 की एक कोठी का सौदा उनके साथ किया था जिसके बदले में 30 लाख रुपये बयाने के तौर पर लिए गए। लेकिन न तो उनके नाम पर प्रापर्टी करवाई और न ही ली हुई राशि वापस की।


आरोपियों में जसवंत सिंह, गुरचरण सिंह, अवतार सिंह और प्रेम कौर का नाम शामिल है। पुलिस के अनुसार तीन आरोपी आपस में सगे भाई हैं।

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि सभी आरोपियों ने खुद को कोठी का मालिक बताया था जबकि ऐसा नहीं है। सेक्टर-19 पुलिस ने मामले की जांच की जिम्मेवारी आगे आर्थिक अपराध शाखा को सौंप दी है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता के अनुसार कोठी का सौदा कुल 2.34 करोड़ रुपये में हुआ था। इस साल 7 फरवरी को आरोपियों ने उसके साथ एग्रीमेंट किया था।

(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed