फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   fraud. cbi raid, retd ias, cbi raid many private companies, highcourt, chandigarh

करोड़ों के घोटाले में रिटायर्ड आईएएस समेत कई लोगों के सीबीआई के छापे

Fri, 24 Jun 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Fri, 24 Jun 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
fraud. cbi raid, retd ias, cbi raid many private companies, highcourt, chandigarh
सीबीअाई रेड
प्राइवेट कंपनियों की आड़ में प्रापर्टी से जुड़े करोड़ों की धोखाधड़ी के मामले में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) नई दिल्ली ने वीरवार को कंपनी से जुड़े 18 लोगों के खिलाफ छह केस दर्ज किए हैं। इनमें डायरेक्टर से लेकर अन्य अधिकारी शामिल हैं। 
विज्ञापन


इस संबंध में सीबीआई ने वीरवार को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर कंपनी के डायरेक्टरों के चंडीगढ़, मोहाली, लुधियाना, दिल्ली स्थित आवास और आफिस में 15 जगह छापेमारी की। जांच एजेंसी ने वहां कई कागजात और अन्य सामान जब्त किए हैं। 
विज्ञापन


तमिलनाडु कैडर के अफसर और पंजाब में डेपुटेशन पर रहे एक रिटायर्ड आईएएस अफसर से जुड़े करोड़ों के धोखाधड़ी के मामले में दिल्ली सीबीआई ने वीरवार को यह रेड की। सीबीआई ने अधिकारी के सेक्टर-4 स्थित आवास पर छापेमारी की। सूत्रों के अनुसार जांच एजेंसी ने यहां से कई कागजात कब्जे में लिए हैं। इसके अलावा टीम ने रिटायर्ड आईएएस अफसर की कंपनी और उससे जुड़े डायरेक्टरों के यहां से भी कई महत्वपूर्ण कागजात जब्त किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई की ओर से जारी प्रेस रिलीज के अनुसार इस प्राइवेट कंपनी को 2001 में गठित किया गया था। इसके डायरेक्टर मोहाली और चंडीगढ़ में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कंपनी के शेयर होल्डिंग पैटर्न बदलकर करोड़ों के फंड और संपत्ति की धोखाधड़ी कर रहे थे। सीबीआई के अनुसार कंपनी रिटायर्ड आईएएस के नाम पर चल रही थी। इस करोड़ों की धोखाधड़ी की आपराधिक साजिश में वह भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed