{"_id":"6463de4e13865ef99303ec23","slug":"fraud-case-registered-against-two-including-former-mla-grandson-in-firozpur-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozpur News: होमगार्ड भर्ती कराने का दिया झांसा, 3.90 लाख ठगे, पूर्व विधायक के पोते समेत दो के खिलाफ केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Firozpur News: होमगार्ड भर्ती कराने का दिया झांसा, 3.90 लाख ठगे, पूर्व विधायक के पोते समेत दो के खिलाफ केस
Wed, 17 May 2023 01:23 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 17 May 2023 01:23 AM IST
सार
कुछ समय बाद जब रमनदीप सिंह संधू ने नौकरी नहीं दिलवाई तो पीड़ितों ने बच्चन सिंह व रमनदीप पर दबाव बनाया तो वह टालमटोल करते रहे और बाद में पैसे देने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने इस संबंध में बच्चन सिंह और रमनदीप सिंह संधू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब के फिरोजपुर में पुलिस ने पंजाब होमगार्ड में भर्ती करवाने का झांसा देकर तीन लाख 90 हजार रुपये ठगने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें एक आरोपी गुरुहरसहाए से शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के पूर्व विधायक परमजीत सिंह का पोता है। थाना वैरोके में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
दूले के नत्थू वाला निवासी सुच्चा सिंह पुलिस को शिकायत दी है कि वह और महिंदर सिंह निवासी दूले के नत्थू वाला, जोगिन्द्र सिंह, सुलक्खन सिंह निवासी मिड्ढा पंजाब होमगार्ड में कई साल पहले भर्ती हुए थे लेकिन घरेलू कारणों के चलते नौकरी छोड़ दी थी। साल 2020 में बच्चन सिंह निवासी नत्थू दूलेके ने अपने रिश्तेदार सुच्चा सिंह को बताया कि किसी कारण होमगार्ड की नौकरी छोड़ने वालों को पंजाब सरकार दोबारा भर्ती कर रही है।
विज्ञापन
उसकी रमनदीप सिंह संधू निवासी लधूवाला उताड़ से जान-पहचान है। वह पूर्व विधायक परमजीत सिंह का पोता है। वह उनका काम कर सकता है। इस पर सभी साथी सहमत हो गए। इसके बाद बच्चन सिंह अपने साथ सुच्चा सिंह और जोगिन्द्र सिंह को लेकर रमनदीप सिंह संधू के पास पहुंचा। जहां उनकी रमनदीप सिंह संधू से मुलाकात हुई।
विज्ञापन
संधू ने कहा कि आपका काम हो जाएगा लेकिन आठ लाख रुपये लगेंगे। आधे रुपये पहले देने पड़ेंगे और बाकी काम होने के बाद। सुलक्खन सिंह ने अपने बैंक खाते से एक लाख रुपये निकलवाए, महिंदर सिंह ने अपने रिश्तेदार से एक लाख रुपये का इंतजाम किया, सुच्चा सिंह ने अपने रिश्तेदार से 90 हजार रुपये और जोगिन्द्र सिंह ने आढ़ती से रुपये लेकर कुल रकम तीन लाख 90 हजार रुपये रमनदीप सिंह संधू के घर पहुंचकर सौंपे। कुछ समय बाद जब रमनदीप सिंह संधू ने नौकरी नहीं दिलवाई तो उन्होंने बच्चन सिंह व रमनदीप पर दबाव बनाया तो वह टालमटोल करते रहे और बाद में पैसे देने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने इस संबंध में बच्चन सिंह और रमनदीप सिंह संधू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।