{"_id":"91a740bbd52b65f35b8b122296654d4b","slug":"fraud-case-on-minister-anil-joshi-close-businessman","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री अनिल जोशी के करीबी व्यापारी पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंत्री अनिल जोशी के करीबी व्यापारी पर केस
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी
Updated Wed, 23 Apr 2014 09:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव देवीनगर के पंच की शिकायत पर पुलिस ने शामलात जमीन पर कब्जा करने, सरकारी ट्यूबवेल का सामान चोरी करने और सामान को खुर्द-बुर्द करने के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
इसमें अमृतसर के व्यापारी गुरजिंद्र सिंह, पंजाब ट्यूबवेल कॉर्पोरेशन के जेई रणधीर सिंह, विभाग के अन्य उच्च अधिकारियों को आरोपी बनाया गया है। गुरजिंद्र सिंह स्थानीय निकाय मंत्री अनिल जोशी के नजदीकी समझे जाते हैं।
विज्ञापन
थाना प्रभारी अतुल सोनी ने बताया कि गांव देवीनगर के पंच गुरविंद्र सिंह पुत्र निर्मल सिंह ने शिकायत की है कि सिंचाई के लिए गांव की शामलात जमीन पर ट्यूबवेल लगाए गए थे। मुख्य मार्ग पर भी पंचायत की जमीन पर ट्यूबवेल नंबर दो लगाया था और इस पर कोठा भी बनाया था।
विज्ञापन
पंच ने आरोप लगाया कि इस जगह पर जबरदस्ती कब्जा कर ट्यूबवेल का सामान चोरी कर लिया है। अन्य सामान भी खुर्द-बुर्द कर दिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और डैमेज ऑफ पब्लिक प्रॉपर्टी एक्ट-1984 के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि केस में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
खुलनी है स्वदेशी फूड चेन
शिकायतकर्ता ने जिस जमीन को शामलात की बताया है उस जमीन पर हल्दीराम की पंजाब में पहली फूड चेन खुलने जा रही है। इस प्रोजेक्ट का उद्घाटन स्थानीय निकाय मंत्री अनिल जोशी ने किया था।
ये हैं आरोपी
गुरजिंद्र सिंह पुत्र गुरदीप सिंह निवासी मकान नंबर-21ए, रानी का बाग अमृतसर, पंजाब ट्यूबवेल कॉर्पोरेशन के जेई रणधीर सिंह और अन्य उच्च अधिकारियों को शिकायत में आरोपी बनाया गया है।
मुझे नहीं है जानकारी
गुरजिंद्र सिंह ने बताया कि खुद पर केस दर्ज होने की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। जो भी आरोप लगे हैं, वह निराधार हैं। उन्हें इसकी जानकारी नहीं है कि बताई गई जगह पर कोई सरकारी ट्यूबवेल था। यह जमीन खरीदने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू किया है। इसके दस्तावेज उनके पास हैं। उन्होंने शामलात जमीन पर कब्जे के आरोपों को भी सिरे से खारिज कर दिया।
स्वदेशी फूड चेन खोलने वाला प्रोजेक्ट है
अमृतसर के बड़े व्यापारी गुरजिंद्र सिंह चंडीगढ़-अंबाला मुख्य मार्ग पर करीब ढाई एकड़ जमीन में लगभग पांच करोड़ की लागत से विदेशी फूड चेन मैकडोनाल्ड एवं केएफसी के मुकाबले स्वदेशी हल्दीराम की पहली फूड चेन पंजाब में खोलने जा रहे हैं। इस प्रोजेक्ट का उद्घाटन स्थानीय निकाय मंत्री अनिल जोशी ने किया था।
आरोपी अनिल जोशी के करीबी मित्रों में से है। हल्दीराम कंपनी से अनुबंध के मुताबिक गुरजिंद्र सिंह को कंपनी को इन्फ्रास्टक्चर मुहैया कराकर देना है। कंपनी को यहां अपनी पहली स्वदेशी फूड चेन खोलनी है।
कंपनी उत्पाद की बिक्री से गुरजिंद्र सिंह को निर्धारित कमीशन मिलना है। इमारत का कार्य लगभग पूरा हो चुका है, जिसका उद्घाटन लोकसभा चुनाव के बाद मई में किए जाने की संभावना है।