फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   fraud case: md of live india company surrendered at court

लाइव ट्रेडिंग इंडिया के एमडी ने सरेंडर किया

Sat, 11 Apr 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला(पंजाब) Updated Sat, 11 Apr 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
fraud case: md of live india company surrendered at court

पंजाब के बरनाला जिले के कस्बा तपा के रहने वाले लाइव ट्रेडिंग इंडिया कंपनी के एमडी भूपिंदर गुप्ता ने पटियाला अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया है। उस पर बरनाला के लोगों से करीब 500 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप है। जल्द ही पूछताछ के लिए उसे प्रोडक्शन वारंट पर बरनाला लाया जाएगा।

विज्ञापन


एसएसपी उपिंदरजीत सिंह घुम्मन ने शुक्रवार शाम को गुप्ता के आत्मसमर्पण की पुष्टि की। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि भूपिंदर पंजाब के अलावा कई राज्यों में करोड़ों रुपये की ठगी का आरोप है। हरियाणा और हिमाचल में भी उसके खिलाफ मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


वह लोगों को मूल रकम का दस रुपये प्रति सैकड़ा देने का लालच देकर करोड़ों रुपये ऐंठ फरार हो गया था। पुलिस को उसकी काफी लंबे समय से तलाश थी। एसएसपी ने कहा कि भूपिंदर ने धनौला के रहने वाले बलवंत सिंह सिद्धू से भी 18 लाख रुपये की ठगी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भूपिंदर को प्रोडक्शन वारंट पर पूछताछ के लिए बरनाला लाकर पीड़ित लोगों के बयान दर्ज किए जाएंगे। इस बात का भी पता लगाया जाएगा कि इस करोड़ों रुपये की ठगी में उसके साथ और कौन-कौन थे।

गिप्पी ग्रेवाल हैं ब्रांड एंबेसडर: पंजाबी गायक गिप्पी ग्रेवाल लाइव ट्रेडिंग इंडिया कंपनी के ब्रांड एंबेसडर हैं। घपले का खुलासा होने पर कोर्ट ने ग्रेवाल को भी नोटिस जारी किया था लेकिन वह आज तक पेश नहीं हुए।

चमक-दमक देख झांसे में आ जाते थे लोग: कंपनी के एमडी भूपिंदर गुप्ता के एजेंट महंगी लग्जरी गाड़ियों में आते थे। चमक-दमक देखकर लोग उनके आसानी से उनके झांसे में आ जाते थे।


मोहाली, बठिंडा में हेड ऑफिस: कंपनी के मोहाली, बठिंडा, पंचकूला में हेड ऑफिस खोले थे। इसके अलावा बरनाला, हंडियाया, बडवर, तपा, धनौला में ऑफिस थे। बरनाला जिले के एक-एक गांव के सौ से तीन सौ लोग पीड़ित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed