फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   fraud case against five students of engineering college students

फर्जी दस्तावेजों से 5 छात्रों ने दाखिला लिया, अब केस झेलेंगे

Mon, 15 Feb 2016 11:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनूड़(मोहाली)
ब्यूरो/अमर उजाला, बनूड़(मोहाली) Updated Mon, 15 Feb 2016 11:33 AM IST
विज्ञापन
fraud case against five students of engineering college students

बनूड़ में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर इंजीनियिरिंग इंस्टीट्यूट में दाखिला लेने वाले पांच छात्रों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक इन छात्रों ने इसी साल बीटेक और अन्य कोर्सों में दाखिला लिया था।

विज्ञापन


कॉलेज ने इन छात्रों के दस्तावेज जांच के लिए महाराजा रणजीत सिंह यूनिवर्सिटी बठिंडा को भेजे थे। इस दौरान इन छात्रों के सर्टिफिकेट फर्जी पाए गए। बठिंडा यूनिवर्सिटी ने इस बात की जानकारी बठिंडा पुलिस को देकर आरोपी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बठिंडा पुलिस ने थाना बनूड़ को यह मामला सौंप कर अगली कार्रवाई के आदेश दिए हैं। इसके बाद पांचों छात्रों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी छात्रों में गौरव कुमार निवासी राजपुरा, रोहित समर निवासी गंगहेड़ी कुरुक्षेत्र, नवजोत सिंह करनाल और नवनीत सिंह निवासी अंबाला शामिल हैं। कॉलेज के डायरेक्टर जनरल डॉ. डीएस हीरा ने बताया कि उक्त छात्रों को पहले ही कॉलेज से निकाल दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed