{"_id":"5b9a5a00867a557eaf187280","slug":"fraud-by-transgender-in-pathankot-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पठानकोटः किन्नर गुरु का 25 तोले सोना, आधा किलो चांदी और कैश ले भागा चेला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पठानकोटः किन्नर गुरु का 25 तोले सोना, आधा किलो चांदी और कैश ले भागा चेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
Updated Thu, 13 Sep 2018 06:07 PM IST
विज्ञापन
loot chandigarh
पंजाब में पठानकोट के किन्नर गुरु राजी महंत का चेला 25 तोला सोना, आधा किलो चांदी और कैश लेकर भाग गया। भागने वाला चेला भी किन्नर है, जोकि पिछले 5-6 साल से गुरु राजी महंत के चार मरला क्वार्टर स्थित घर में रह रहा था। थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस ने राजी महंत की शिकायत पर चेला मोनिका उर्फ विजय सहित 5 लोगों पर जान से मारने की धमकियां देने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
गुरु राजी महंत ने शिकायत में बताया कि मोनिका उर्फ विजय पिछले 5-6 साल से उसके पास ही रहता था और शहर से बधाई मांगने जाता था। इसलिए उसे 25 तोले सोना, आधा किलो चांदी पहनने के लिए दी थी। बताया कि 27 जुलाई को मोनिका ने कहा कि उसके भतीजे की सूत्रा सेरेमनी है, जिसके लिए वह गया पर वापस नहीं आया। उन्होंने बताया कि अचानक 11 सितंबर को उन्होंने देखा कि मकान के एक कमरे में रखी अलमारी का ताला टूटा था और उसमें से सारा पैसा चोरी हो चुका था।
महंत ने बताया कि उस अलमारी में भारी रकम थी जो वह अपने साथियों चन्ना, चिमन, पवन और जस्सी के साथ मिलकर चुरा ले गया था। अब उन्हें जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। जांच अधिकारी एएसआई हरप्रीत सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर पांचों आरोपियों पर 408, 381, 506, 120-बी आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है। एएसआई ने बताया कि सभी आरोपी गांव राजा का तालाब डेरा तहसील नूरपुर जिला कांगड़ा के रहने वाले हैं। आरोपी फरार हैं, उनकी धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है।