फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fraud by Sub-Inspector with Lady Constable

लेडी कांस्टेबल को चूना लगा गया सब इंस्पेक्टर

Sat, 05 Apr 2014 09:58 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 05 Apr 2014 09:58 AM IST
विज्ञापन
Fraud by Sub-Inspector with Lady Constable
एक सब इंस्पेक्टर ने अपने ही विभाग की एक लेडी कांस्टेबल को अन्य व्यक्तियों से ठगी का शिकार बना दिया। फिलहाल पुलिस ने चार साल बाद आरोपी विमल कालड़ा और अन्य के खिलाफ चोरी और धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सेक्टर-17 थाने में तैनात लेडी कांस्टेबल धनवंती देवी ने 2010 में पुलिस को शिकायत दी थी कि वह उस समय मनीमाजरा थाने में तैनात थी और उस समय सब इंस्पेक्टर हरीश बख्शी वहां तैनात थे, जो अब रिटायर्ड हो चुके हैं।
विज्ञापन


उन्होंने महिला कांस्टेबल को विमल नाम के एक व्यक्ति से मिलवाया था। धनवंती का कहना है कि हरीश उसे अच्छी तरह से जानता था।

विमल ने धनवंती देवी को टाटा विंगर 1 लाख 25 हजार और स्कोडा फैबिया कार 4.25 की बेची थी, लेकिन धनवंती को बाद में पता चला कि यह दोनों गाड़ियां लोन पर हैं। जब इस बात का धनवंती को पता चला तो उसने विमल और सब इंस्पेक्टर से बात की, लेकिन दोनों ने मिल कर लोन भुगतने की बजाए दोनों गाड़ियों उसके घर से उठवा लीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद धनवंती ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच ने की है। क्राइम ब्रांच की जांच में विमल व अन्य लोग दोषी पाए गए। जिसके बाद सेक्टर-17 थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

सेक्टर-17 पुलिस थाना प्रभारी दिलशेर चंदेल का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच क्राइम ब्रांच की टीम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed