{"_id":"5bc1e622bdec2269be331485","slug":"four-workers-died-in-road-accident-in-bernala-of-punjab","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बरनालाः ट्रक और टेंपो में आमने सामने की टक्कर, 4 मजदूरों की मौत, शादी में काम करके लौट रहे थे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बरनालाः ट्रक और टेंपो में आमने सामने की टक्कर, 4 मजदूरों की मौत, शादी में काम करके लौट रहे थे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरनाला(पंजाब)
Updated Sat, 13 Oct 2018 06:06 PM IST
विज्ञापन
बरनाला में हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ट्रक और शादी में केटरिंग का काम करके लौट रहे मजदूरों से भरे टेंपों में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में चार मजूदरों की मौके पर ही जान चली गई। हादसा पंजाब के बरनाला में बरनाला-लुधियाना मुख्यमार्ग पर महलकलां के नजदीक हुआ। हादसे में तीन व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
मृतकों की शिनाख्त रामविलास निवासी झारखंड, सज्जन उर्फ सचिन कुमार निवासी यूपी, पप्पू उर्फ प्रिंस निवासी जम्मू कश्मीर और सावन कुमार निवासी यूपी के तौर पर हुई है। आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार जालंधर की तरफ से सेबों का भरा ट्रक बरनाला की तरफ आ रहा था, जबकि लुधियाना की एक कैटरिंग में काम करने वाले लोग सिरसा से शादी का काम निपटाकर टेंपों ट्रेवल में लुधियाना जा रहे थे। बरनाला के महिलकलां के पास पड़ते गांव निहालूवाल के पास आकर दोनों वाहनों के बीच टक्कर हो गई।

हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर फरार
बरनाला में हादसा
चश्मदीद गवाहों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए। घटना का पता लगते ही आसपास के लोगों ने टेंपो में फंसे शवों और जख्मी लोगों के बाहर निकाल कर सिविल अस्पताल बरनाला पहुंचाया। हादसे में चार मजदूरों की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलते ही थाना महिलकलां के प्रभारी परगट सिंह अपने साथी सहायक थानेदार जगिंदर सिंह को लेकर पहुंचे।
थाना प्रभारी परगट सिंह ने बताया कि हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि चारों शवों को सिविल अस्पताल बरनाला में रखा गया है। परिजनों को सूचना दी जा रही है। जबकि तीन गंभीर जख्मी लोगों को राजिंदरा अस्पताल पटियाला रेफर कर दिया गया है। घायलों की पहचान नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है, जिसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और ट्रक कब्जे में ले लिया गया है।