फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four robbers arrested for robbing shopkeeper in Amritsar

Amritsar News: दुकानदार से 5.50 लाख रुपये लूटने वाले चार आरोपी काबू, दो पिस्तौल और बाइक बरामद

Thu, 09 Nov 2023 06:49 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 09 Nov 2023 06:49 PM IST
सार

फतेहगढ़ चूड़ियां रोड स्थित वृंदावन गार्डन निवासी नितिश सरीन कटरा शेर सिंह में दवा दुकान करते हैं। मंगलवार की रात करीब 9.50 बजे वे अपनी दुकान के स्टाफ समेत दवा दुकान बंद कर घर लौटने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान ही पिस्तौल लेकर पहुंचे चार नकाबपोश युवक दुकान में घुस आए और उनके स्टाफ के लोगों से मोबाइल छीनने कर गल्ले से पांच लाख 50 हजार रुपये लूटकर भाग निकले।

विज्ञापन
Four robbers arrested for robbing shopkeeper in Amritsar
मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अमृतसर में कोतवाली थाने की पुलिस ने कटरा शेर सिंह स्थित दवा दुकान से पिस्तौल के बल पर 5.5 लाख रुपये की लूट करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से 50 हजार 500 रुपये, .32 बोर के दो पिस्तौल और एक मोटरसाकिल बरामद किया। यह जानकारी एडीसीपी सिटी-1 डॉ. मेहताब सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपियों का पुलिस रिमांड हासिल कर मामले में पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


एडीसीपी सिंह ने आरोपियों की पहचान झब्बाल रोड, अमृतसर पेट्रोल पंप के सामने रहने वाले प्रिंसपाल सिंह उर्फ सिद्धू, तरनतारन के थाना सराए अमानत खां के गांव लहियां निवासी मनमोहन सिंह उर्फ मोहन, गांव इब्बन कलां के गुरजिंदर सिंह उर्फ गुरी और अमृतसर के गोदाम मुहल्ला निवासी सुनील कुमार के रूप में बताई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मंगलवार की रात कटरा शेर सिंह में हुई इस लूट की वारदात के बाद कोतवाली थाना प्रभारी जसपाल सिंह और सीआईए-1 स्टाफ के प्रभारी अमोलकदीप सिंह ने सीसीटीवी की फुटेज खंगालने के बाद आरोपियों की पहचान करने के बाद उक्त चारों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 50 हजार 500 रुपये बरामद करने के साथ ही .32 बोर के दो पिस्तौल और एक मोटरसाकिल भी बरामद कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला

फतेहगढ़ चूड़ियां रोड स्थित वृंदावन गार्डन निवासी नितिश सरीन कटरा शेर सिंह में दवा दुकान करते हैं। मंगलवार की रात करीब 9.50 बजे वे अपनी दुकान के स्टाफ समेत दवा दुकान बंद कर घर लौटने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान ही पिस्तौल लेकर पहुंचे चार नकाबपोश युवक दुकान में घुस आए और उनके स्टाफ के लोगों से मोबाइल छीनने कर गल्ले से पांच लाख 50 हजार रुपये लूटकर भाग निकले। पुलिस ने नितिश सरीन की शिकायत पर केस दर्ज करने के बाद जांच कर उक्त चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed