{"_id":"60fefe6e8fbb124fd728b3b8","slug":"four-people-of-a-family-died-after-consuming-poison-in-jhajjar","type":"story","status":"publish","title_hn":"खौफनाक कदम: घरेलू कलह में बेटा-बेटी को सल्फास देने के बाद माता-पिता ने खुद भी खाया, चारों ने दम तोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खौफनाक कदम: घरेलू कलह में बेटा-बेटी को सल्फास देने के बाद माता-पिता ने खुद भी खाया, चारों ने दम तोड़ा
Mon, 26 Jul 2021 11:59 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 26 Jul 2021 11:59 PM IST
सार
हरियाणा के झज्जर जिले में चंद मिनटों की घरेलू कलह ने पूरे परिवार को उजाड़ दिया। बताया जा रहा है कि मृतकों के घर में कुछ दिनों से घरेलू कलह चल रही थी। बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर सल्फास के छह पैकेट मिले हैं। हालांकि इनमें से दो भरे थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तलाव गांव में सोमवार शाम करीब 4:00 बजे घरेलू कलह में बेटा-बेटी को सल्फास खिलाने के बाद माता-पिता ने खुद भी खा लिया। गंभीर हालत में चारों को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई, रोहतक रेफर कर दिया। जहां चारों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर सल्फास के छह पैकेट मिले हैं। इनमें से चार खाली थे। गांव के दीपक (32) पुत्र सतबीर सिंह के परिवार में तीन-चार दिन से किसी बात पर कलह चल रही थी और इसके चलते वह घर से परिवार के साथ निकल आया। कुछ दूर पर ही रेलवे अंडरपास के करीब पत्नी निशा (30 ) पुत्री बेबी (15) पुत्र अनुज (12) को सल्फास खिला दिया। इसके बाद दीपक ने खुद भी जहर खा लिया।
विज्ञापन
जहर खाने वाले तलाव गांव के चारों लोगों की मौत हो गई है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। सुबह रोहतक पीजीआई में चारों के शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को करवाया जाएगा। गांव के लोगों के अनुसार तीन-चार दिन से उनके बीच घरेलू कलह चल रही थी। - राहुल देव, डीएसपी, झज्जर
विज्ञापन विज्ञापन