{"_id":"58d781cb4f1c1be1421a2da8","slug":"four-people-killed-in-road-accident-at-delhi-highway-near-bathinda","type":"story","status":"publish","title_hn":"बठिंडाः टैंकर ने क्रूजर को मारी टक्कर, 4 लोगों की मौत, मृतकों में दो महिलाएं भी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बठिंडाः टैंकर ने क्रूजर को मारी टक्कर, 4 लोगों की मौत, मृतकों में दो महिलाएं भी
भारत भूषण/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
Updated Sun, 26 Mar 2017 05:56 PM IST
विज्ञापन
बठिंडा में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूध से भरे टैंकर ने क्रूजर को टक्कर मार दी। हादसे में चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मरने वालों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। हादसा पंजाब के बठिंडा में हुआ। दिल्ली हाइवे पर तलवंडी के पास तड़के हुए हादसे में 7 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने का खबर है।
मिली जानकारी के अनुसार, फरीदकोट जा रही क्रूजर कार को बठिंडा से आ रहे टैंकर ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि क्रूजर के परखच्चे उड़ गए। वहीं इसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया। वहीं घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। मृतकों में बुधराम, टेक सिंह, परसीन कौर और लक्ष्मी कौर शामिल हैं। वहीं घायलों की पहचान राजविंद कौर, गुरदेव कौर, गुरदेव कौर, अवतार सिंह, जग्गा सिंह, परमजीत कौर और जसपाल कौर के रूप में हुई।