फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four people died in road accident in Barnala of Punjab

पंजाबः बरनाला में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Sun, 20 Jan 2019 09:12 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 20 Jan 2019 09:12 AM IST
विज्ञापन
Four people died in road accident in Barnala of Punjab
सांकेतिक तस्वीर

बरनाला के गांव ठीकरीवाला में अमर शहीद सेवा सिंह ठीकरीवाला की बरसी समारोह में लगे मेले से लौटते समय दो बाइकों की भिड़ंत में तीन युवकों की मौत हो गई। वाहनों की स्पीड अधिक होने के कारण बाइकों के परखच्चे उड़ गए। दोनों बाइक चालक 20-20 फीट की दूरी तक जा गिरे। एक बाइक के पीछे सवार युवक खेतों में जा गिरा और गंभीर घायल हो गया। उसे नाजुक हालत में पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


108 एंबुलेंस के ईएमटी मंदीप कुमार और चालक मनिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें हादसे की सूचना मिली तो तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। हादसे में घायल सुरजीत सिंह पुत्र राम सिंह निवासी छीनीवाल, धर्मप्रीत सिंह पुत्र शेर सिंह निवासी सहजड़ा व परमिंदर सिंह पुत्र प्रेमजीत सिंह निवासी सहजड़ा को सिविल अस्पताल बरनाला में भर्ती करवाया गया। 

विज्ञापन

Four people died in road accident in Barnala of Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो

वहां सुरजीत सिंह और धर्मप्रीत सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। परमिंदर सिंह को पटियाला रेफर कर दिया गया। उसकी पटियाला में मौत हो गई। धर्मप्रीत सिंह और परमिंदर सिंह निवासी सहजड़ा एक बाइक से गांव ठीकरीवाला में लगे मेले में जा रहे थे। सुरजीत सिंह पुत्र राम सिंह निवासी छीनीवाल ठीकरीवाल के मेले से वापस छीनीवाल जा रहा था। दोनों बाइकों की ठीकरीवाला रोड पर गांव चौहानके के पास टक्कर हो गई। 

सड़क हादसे में पूर्व सरपंच की मौत 
वहीं एक अन्य हादसे में गांव कैरे के पूर्व सरपंच जसविंदर सिंह जस्सा की मौत हो गई। पूर्व सरपंच के चाचा चमकौर सिंह पुत्र कपूर सिंह निवासी कैरे ने बताया कि उनका भतीजा जसविंदर सिंह जस्सा (35 वर्ष) पुत्र जलौर सिंह निवासी कैरे बरनाला से अपने गांव कार में आ रहा था। गांव नाईवाल के पास सड़क के मोड़ पर धुंध और अंधेरे के कारण कार का संतुलन बिगड़ने से वह पेड़ से टकरा गई। 

हादसे पता लगते ही गंभीर घायल हुए जसविंदर सिंह जस्सा को सिविल अस्पताल बरनाला में भर्ती करवाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए डीएमसी लुधियाना रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed