{"_id":"5d37ece48ebc3e6d06302ce5","slug":"four-people-died-in-road-accident-at-panchkula","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंचकूलाः इनोवा ने कांवड़ियों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, चार की मौत, कार चालक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंचकूलाः इनोवा ने कांवड़ियों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, चार की मौत, कार चालक गिरफ्तार
Wed, 24 Jul 2019 11:02 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 24 Jul 2019 11:02 AM IST
विज्ञापन
हॉस्पिटल में घायल लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीमंदिर रेलवे स्टेशन साकेत के समीप सोमवार देर रात इनोवा कार से लगी टक्कर से घायल हुए करीब 20 लोगों में से मंगलवार को तीन और लोगों की मौत हो गई। जान गंवाने वालों में ऑटो नंबर सवार चंद्रपाल और अशोक के अलावा गाड़ी की चपेट में आया एक बाइक सवार व्यक्ति भी है। इससे पहले सोमवार रात राहुल (13) की मौत हुई थी। चौबीस घंटे में कुल चार की मौत हो चुकी है।
पुलिस विभाग ने बताया कि कुछ घायल सिविल अस्पताल भर्ती हैं जबकि अन्य पीजीआई में। हादसे का पता चलते ही सोमवार देर रात ही पुलिस कमिश्नर सौरभ सिंह समेत डीसीपी कमलदीप गोयल, एडीसी उत्तम सिंह और एसडीएम ममता शर्मा ने सिविल अस्पताल-6 में पहुंचकर घायलों की हालत जानी। दूसरी ओर चंडीमंदिर थाना पुलिस ने इनोवा कार चालक पिंजौर निवासी इंद्रजीत को गिरफ्तार कर लिया है।
ऑटो को टक्कर मारने से पहले रेलिंग से टकराई थी इनोवा
जांच में सामने आया कि ऑटो चंडी मंदिर टोल टैक्स पार करने के बाद ओवरब्रिज से नीचे की तरफ जा रहा था। उसी समय इनोवा कार पहले रेलिंग से टकराई फिर पीछे से ऑटो को टक्कर मार दी। इससे ऑटो पुल की रेलिंग से जा टकराया और करीब तीन बार पलटा।
विज्ञापन
हादसे के दौरान शिकायतकर्ता सन्नी समेत दीपक, विपिन, महेंद्र, आकाश, शिव, संजय, शंकर, अशोक, निक्कू, विजय, अजय, सुमित, अजीत, राहुल व अन्य करीब 19 कावंड़िये सवार थे। हादसे में घायलों के सिर, टांग बाजू, कंधे, पीठ, पांव, चेहरे, उंगलियों और घुटनों समेत अन्य शारीरिक हिस्सों पर गंभीर चोटें लगी थी।

आरोपी बोला, एयरबैग खुलने से कुछ नहीं दिखा
हादसे को अंजाम देने के आरोपी इंदरजीत ने पुलिस पूछताछ में कहा कि उसकी कार पहले बाइक से टकराई थी। इस कारण कार के एयर बैग खुल गए और आगे कुछ नहीं दिख पाने के कारण इनोवा कार आगे जा रहे ऑटो से टकरा गई। लेकिन मामले की जांच में जुटी पुलिस टीम को आरोपी के बयानों पर संशय है। इस कारण पुलिस काफी देर तक उससे पूछताछ में जुटी रही।
इनोवा कार के आरोपी चालक को अरेस्ट कर लिया गया है। वह पिंजौर निवासी इंद्रजीत है। उससे पूछताछ कर हादसे के असल कारणों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
- नवीन कुमार, थाना चंडीमंदिर एसएचओ।
इनोवा कार के आरोपी चालक को अरेस्ट कर लिया गया है। वह पिंजौर निवासी इंद्रजीत है। उससे पूछताछ कर हादसे के असल कारणों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
- नवीन कुमार, थाना चंडीमंदिर एसएचओ।