फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four people did sexual harassment with the girl in Rohtak

किशोरी को अगवा करके नशे में धुत चार युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, सड़क पर फेंककर भागे

Sat, 10 Nov 2018 09:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक ( हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक ( हरियाणा) Updated Sat, 10 Nov 2018 09:12 AM IST
विज्ञापन
Four people did sexual harassment with the girl in Rohtak
demo pic

पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिले की किशोरी के अपहरण के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। अपहरण के बाद बिहार और बोहर के चार युवकों ने उसके साथ तीन स्थानों पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। यहीं नहीं विरोध करने पर उसकी पिटाई भी की गई। गला दबाकर हत्या का प्रयास किया गया। बाद में आरोपी उसे बाइक पर शीला बाईपास पर छोड़कर फरार हो गए।

विज्ञापन


 पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर तिलियार ले जाने तथा अपहरण कर गैंगरेप करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी अभी भी फरार चल रहा है। पुलिस ने जल्द फरार आरोपी को भी गिरफ्तार करने का दावा किया है। पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिले की किशोरी अपने परिजनों के साथ शहर की एक कॉलोनी में रहते हैं। किशोरी के पिता मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं।
विज्ञापन


आरोप था कि गुरुवार की शाम किशोरी को लुधियाना में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करने वाला जसबीर कॉलोनी में रहने वाला अजय बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था। तिलियार पर्यटन स्थल से कुछ युवकों ने किशोरी का अपहरण कर लिया था। वारदात से पुलिस और सीआईए में हड़कंप मच गया गया था। हालांकि देर रात पुलिस ने शीला बाईपास से किशोरी को बरामद करने का दावा किया था। साथ ही पुलिस को किशोरी के अपहरण की सूचना देने वाले अजय पर ही अपहरण की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Four people did sexual harassment with the girl in Rohtak
डेमो

पुलिस ने बताया कि शनिवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस जांच में पता चला कि तिलियार से किशोरी का नशे में धुत चार युवकों ने अपहरण कर लिया था। अपहरण के बाद दो सुनसान स्थान पर ले जाकर किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर उसकी बेरहमी से पिटाई भी की गई।

पुलिस ने गैंगरेप करने वाले बिहार के आरा जिले के शिमरा गांव निवासी अजय को जसबीर कॉलोनी, बोहर के विपिन, प्रवेश, नीरज को बोहर गांव से काबू कर लिया। जबकि एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। इसके अलावा किशोरी को बहला-फुसला कर ले जाने वाले आरोपी अजय को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।

किशोरी के अपहरण के बाद गैंगरेप करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -ममता खर्ब, डीएसपी

एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने बताया कि किशोरी के साथ गैंगरेप के मामले के लिए एसआईटी गठित की गई है, जिसकी प्रभारी डीएसपी ममता खर्ब को बनाया गयपीड़ित किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया। साथ ही किशोरी के 164 सीआरपीसी के भी बयान दर्ज किए गए। काउंसिलिंग के बाद किशोरी को परिजनों के हवाले कर दिया गया।

दोपहर एक बजे घर से घूमने के लिए निकला था अजय
आरोपी अजय के पिता बजरंगी ने बताया कि तीन दिन पूर्व ही अजय लुधियाना से दीपावली मनाने के लिए रोहतक पहुंचा था। अजय के पिता मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। बताया कि गुरुवार को दोपहर एक बजे अजय घर से शहर में घूमने के लिए कहकर निकला था। इसके बाद रात में करीब आठ बजे के बाद उन्होंने अजय के मोबाइल पर कई बार कॉल की, मगर रिसीव नहीं कर रहा था। किशोरी के अपहरण के मामले की उन्हें पुलिस से जानकारी हुई। अजय पर लगाए गए आरोप को भी परिजनों ने बेबुनियाद बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed