फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Four killed in road accident in Bahadurgarh of Haryana

हरियाणा में बड़ा हादसा: बादली में सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत, माता वैष्णो देवी से लौट रहा था परिवार

Thu, 09 Jun 2022 05:40 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बादली (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बादली (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 09 Jun 2022 05:40 PM IST
सार

पुलिस ने अनिल कुमार पुत्र खेमचंद गांव भड़ंगी की शिकायत पर पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं दुर्घटना के बाद पिकअप चालक मौके से भाग गया है।

विज्ञापन
Four killed in road accident in Bahadurgarh of Haryana
हादसाग्रस्त कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज गुरुग्राम के बुढेड़ा स्थित एसजीटी अस्पताल में किया जा रहा है। मरने वाले तीन लोग रेवाड़ी जिले के एक ही परिवार से थे और एक महिला उनकी रिश्तेदार थी। पुलिस ने दो शवों को पोस्टमार्टम के लिए बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में और एक-एक शव को फारुखनगर व एसजीटी अस्पताल में रखवाया। जहां से पोस्टमार्टम के बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन


बाढ़सा पुलिस चौकी क्षेत्र में केएमपी पर सुबह साढ़े सात बजे ही दर्दनाक हादसा हो गया। हादसा केएमपी पर खड़ी एक पिकअप गाड़ी के कारण हुआ। पिकअप गाड़ी केएमपी पर खड़ी थी तभी पीछे से आ रही एक्सयूवी 300 कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि कार पूरी तरह से पिकअप गाड़ी में घुस गई और और करीब 20 मीटर पर उसे घसीटती हुई डिवाइडर से जा टकराई।
विज्ञापन


कार में सवार 33 वर्षीय नीलम पत्नी संदीप निवासी गांव भड़ंगी बावल जिला रेवाड़ी, 37 वर्षीय संदीप पुत्र छोजूराम निवासी गांव भड़ंगी, बीरमति पत्नी छोजूराम (60) निवासी गांव भड़ंगी और तारावती पत्नी दयाराम (62) निवासी गांव सिरहोद जिला अलवर राजस्थान की मौत हो गई है। हादसे में नीलम, संदीप और तारावती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बीरमति को गंभीर हालत में एसजीटी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घायलों में चालक सतीश पुत्र छाजूराम निवासी भड़ंगी, यश पुत्र संदीप और कृतिका पुत्री संदीप शामिल हैं। जिनका इलाज एसजीटी अस्पताल में किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद राहगीरों की मदद से गाड़ी को काटकर घायलों और शवों को बाहर निकाला गया। परिवार दो अलग-अलग गाड़ियों में जम्मू कश्मीर से माता वैष्णो देवी के दर्शन कर वापिस घर लौट रहा था। दूसरी क्रेटा गाड़ी भी पीछे-पीछे ही चल रही थी। जिस कारण दुर्घटनाग्रस्त लोगों को जल्द बाहर निकाला जा सका।


अस्पताल में सतीश, यश और कृतिका का इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने अनिल कुमार पुत्र खेमचंद गांव भड़ंगी की शिकायत पर पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। दुर्घटना के बाद पिकअप चालक मौके से भाग गया। हादसे की जानकारी मिलते ही एएसपी अमित यशवर्धन और थाना प्रभारी बाबूलाल मौके पर पहुंचे। एएसपी यशवर्धन ने जांच के आदेश दिए, उन्होंने बताया कि दोषी चालक के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed