फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   four employee nabbed in RLA scam

आरएलए में घपला : चार कर्मचारी गिरफ्तार

Thu, 21 Nov 2013 09:35 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 21 Nov 2013 09:35 AM IST
विज्ञापन
four employee nabbed in RLA scam
रजिस्टरिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) की फीस में 26.5 लाख रुपये के गबन के मामले में पुलिस ने चार कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


गिरफ्तार कर्मचारियों में फूड एंड सप्लाई विभाग के अकाउंटेंट दीप सिंह, गवर्नमेंट प्रेस के भूपिंदर सिंह, अकाउंटेट गुरविंदर सिंह और डीसी ऑफिस के रिटायर्ड अकाउंटेंट देव राम शर्मा शामिल हैं। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने चारों आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया।

अदालत ने सभी को 21 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया। आरोपी भूपिंदर सिंह, गुरविंदर सिंह और दीप सिंह तीन साल बाद रिटायर होने वाले हैं जबकि देवराम शर्मा कुछ महीने पहले ही रिटायर हुए थे। पुलिस मामले में शामिल छह अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने 9 नवंबर 2011 को आईसीआर एंड एलए विभाग के उपायुक्त संजीव कोहली की शिकायत पर चारों के अलावा डीईओ कार्यालय के दीपक कुमार, अनीता, मनदीप कौर, नीरु, अशोक कुमार, विनोद कुमार और दीपू सिंगला के खिलाफ धारा 409 और 420 के तहत केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे हुआ था घोटाला
आरएलए के अकाउंट्स विभाग का 1 अप्रैल 2010 से 31 अक्तूबर 2011 तक स्पेशल ऑडिट हुआ था। इस दौरान यह सामने आया कि इस अवधि में वाहन रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में वसूले गए 26.5 लाख रुपये कर्मचारियों ने ट्रेजरी में जमा ही नहीं कराए।

आरएलए में 26.5 लाख रुपये के घोटाला सामने आने से पहले 5.6 लाख रुपये का घोटाला सामने आया था। डेढ़ साल में आरएलए के कर्मचारियों ने कुल 31 लाख रुपये का घोटाला कर दिया था। घोटाले की जांच चंडीगढ़ के तत्कालीन एडीसी एमएल शर्मा ने की थी।


जांच में सामने आया था कि अप्रैल से अगस्त तक आरएलए के कर्मचारियों ने 5.6 लाख रुपये ट्रेजरी में जमा नहीं कराए थे। यह पैसे डीएल और आरसी की फीस के तौर पर लोगों से लिए गए थे। इस मामले में 10 कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed