{"_id":"636d52930a5a671e40572d42","slug":"four-and-a-half-lakh-rupees-looted-from-sbi-on-gun-point","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: पिस्तौल के बल पर SBI से लूटे साढ़े चार लाख रुपये, दो लुटेरों ने वारदात को दिया अंजाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: पिस्तौल के बल पर SBI से लूटे साढ़े चार लाख रुपये, दो लुटेरों ने वारदात को दिया अंजाम
Fri, 11 Nov 2022 01:08 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 11 Nov 2022 01:08 AM IST
सार
एसएसपी डॉ. रवजोत कौर ग्रेवाल समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। रवजोत कौर ने कहा कि जल्द ही लुटेरों को पकड़ लिया जाएगा। बैंक में सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता थे या नहीं। इस पर उन्होंने कहा कि बैंक के सिक्योरिटी विंग को बुलाया गया है। उनसे इस बारे में बातचीत की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले के संघौल गांव में गुरुवार को दो लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर एसबीआई की शाखा से साढ़े चार लाख रुपये की नकदी लूट ली। घटना गुरुवार दोपहर करीब दो बजे की है। बैंक लूटने वाले दो लुटेरे मोटरसाइकिल पर आए थे। इस दौरान बैंक के सुरक्षाकर्मी ने उनके साथ हाथापाई भी की लेकिन हथियारों से लैस लुटेरों के आगे हाथ खड़े कर दिए। लुटेरे न केवल राशि लूटी बल्कि जाते समय सुरक्षाकर्मी की राइफल भी अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक बैंक के सिक्योरिटी गार्ड ने लुटेरों से हाथापाई कर उनको रोकने की कोशिश की। मगर लुटेरों ने उसकी राइफल से बैंक में फायर कर दिया। हालांकि गोली किसी को नहीं लगी। लूट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बैंक के अंदर खड़े लोगों ने बताया कि बैंक लूटने पहुंचे लुटेरे साधारण ग्राहक की तरफ आए थे। उन्होंने बैंक में फार्म भरने का ड्रामा भी किया। इसके बाद माहौल देखने के बाद बैंक के सुरक्षाकर्मी के सिर पर पिस्तौल तान दी और दूसरे ने कैशियर से राशि देने की मांग की।
विज्ञापन
सुरक्षा गार्ड का कहना है कि जब वह लुटेरों को ऐसा करने से रोक रहा था तो बैंक के कर्मचारी स्ट्रांग रूम में घुस गए और ताला लगा लिया। इस दौरान लुटेरे कैश काउंटर से साढ़े चार लाख रुपये से ज्यादा नकद लेकर फरार हो गए। बैंक के सुरक्षाकर्मी ने बताया कि बैंक मुलाजिमों ने लूट के समय न केवल खुद को स्ट्रांग रूम में बंद कर लिया बल्कि किसी ने भी सायरन बजाने की भी जहमत नहीं उठाई। ऐसे में साफ है कि अच्छी किस्मत थी कि वह लुटेरों के हाथों चली गोली से बच गया है।
विज्ञापन
एसएसपी डॉ. रवजोत कौर ग्रेवाल समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। रवजोत कौर ने कहा कि जल्द ही लुटेरों को पकड़ लिया जाएगा। बैंक में सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता थे या नहीं। इस पर उन्होंने कहा कि बैंक के सिक्योरिटी विंग को बुलाया गया है। उनसे इस बारे में बातचीत की जा रही है। उन्होंने कहा कि बैंक में मौजूद उन लोगों के बयान दर्ज करके उनको जांच में शामिल करेंगे, जिनके सामने यह लूट की घटना हुई है। पुलिस की पहली प्राथमिकता लूट करने वाले लुटेरों को गिरफ्तार करना है।