{"_id":"685ebac1277ef7b2f40d7230","slug":"four-accused-of-vehicle-theft-gang-arrested-in-chandigarh-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"पकड़ा गया मुन्ना गैंग:चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल व हरियाणा से चुराई गाड़ियां, मुन्ना पर 33 मामले, 4 शातिर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पकड़ा गया मुन्ना गैंग:चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल व हरियाणा से चुराई गाड़ियां, मुन्ना पर 33 मामले, 4 शातिर गिरफ्तार
Fri, 27 Jun 2025 09:07 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Fri, 27 Jun 2025 09:07 PM IST
सार
चंडीगढ़ पुलिस के ऑपरेशन सेल ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह उर्फ मुन्ना गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में वाहन चोरी की कई वारदातों में शामिल था।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में वाहन चोर गिरोह के आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ पुलिस ने इंटर स्टेट वाहन चोर गिरोह को पकड़ा है। इस गिरोह के चार शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चंडीगढ़ पुलिस के ऑपरेशन सेल ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह उर्फ मुन्ना गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में वाहन चोरी की कई वारदातों में शामिल था। पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों कि गिरफ्तारी से 11 वारदातें सुलझी हैं।
विज्ञापन
आरोपियों की पहचान मनोज ठाकुर उर्फ मुन्ना (40) मुरादाबाद यूपी, असलम (57) लुधियाना, नवनीत प्रताप सिंह (33) कानपुर यूपी और जयप्रकाश उर्फ बेतिया (36) लुधियाना का रहने वाला है।
विज्ञापन
ऑपरेशन सेल के इंचार्ज इंस्पेक्टर रणजीत सिंह के नेतृत्व में टीम एनआईटीटीटीआर के पास नाका लगाया गया था। पुलिस ने स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को रोककर दस्तावेज दिखाने को कहा, लेकिन वह आनाकानी करने लगे। पुलिस जांच की तो पता चला बाइक आई टीपार्क थाना अंतर्गत से चोरी हुई है। पूछताछ में आरोपी असलम ने अपने साथियों के बारे में खुलासा। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर मनीमाजरा के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के पास से चोरी की बुलेट बाइक पर घूम रहे मनोज ठाकुर उर्फ मुन्ना और नवनीत प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने 3 होंडा सिटी कार, 3 स्कूटी, 4 स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, एक बुलेट, 8 वाहन बैटरियां और चोरी हुए वाहन के दस्तावेज बरामद किए।
विज्ञापन
चोरी के वाहनों को बेचते थे लुधियाना
यह गिरोह चोरी के वाहनों को पहले चंडीगढ़ के विभिन्न इलाकों में पार्किंग में खड़ी कर देते थे। मौका मिलने पर आरोपी वाहनों को लुधियाना में बेचने के लिए ले जाते थे। पुलिस रिमांड के दौरान टीम ने लुधियाना से चोरी का सामान खरीदने वाले आरोपी जयप्रकाश उर्फ बेतिया को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से आठ बैटरियां और चोरी की गई गाड़ियों के कई दस्तावेज बरामद हुए।
मुन्ना के खिलाफ 33 मामले दर्ज
मनोज ठाकुर उर्फ मुन्ना के खिलाफ चंडीगढ़, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में वाहन चोरी के 33 से अधिक मामले दर्ज हैं। वह कई मामलों में घोषित अपराधी है। असलम पंजाब, पंचकूला, मोहाली और चंडीगढ़ में चोरी, अपहरण और हमले सहित कई मामलों में शामिल है। आरोपी नवनीत प्रताप सिंह पहली बार क्राइम करता हुआ पकड़ा गया है। वहीं जयप्रकाश उर्फ बेतिया लुधियाना का एक स्क्रैप डीलर है।