{"_id":"5e57f3a78ebc3ebf480117ae","slug":"former-student-attacked-on-woman-teacher-with-sharp-weapon-in-khanna","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व छात्र ने टीचर पर धारदार हथियार से किया हमला, 250 टांके लगे, तीन घंटे चला ऑपरेशन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पूर्व छात्र ने टीचर पर धारदार हथियार से किया हमला, 250 टांके लगे, तीन घंटे चला ऑपरेशन
Thu, 27 Feb 2020 10:30 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 27 Feb 2020 10:30 PM IST
सार
- खन्ना के गांव जसपालों के डीएन एवरेस्ट मॉडल स्कूल में वारदात।
- एकतरफा प्यार में लगभग दस मिनट तक करता रहा वार, आरोपी गिरफ्तार।
विज्ञापन
अस्पताल में घायल टीचर का चल रहा इलाज।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस जिला खन्ना के अधीन गांव जसपालों में गुरुवार सुबह डीएन एवरेस्ट माडल हाईस्कूल में छुट्टी के समय स्कूल के पूर्व छात्र ने अपनी टीचर पर लोहे के तेजधार हथियार (दाह) से हमला कर दिया। आरोपी ने एक के बाद कई हमले कर महिला का चेहरा लहूलुहान कर दिया और उसके कई दांत भी तोड़ दिए।
विज्ञापन
शोर मचाने पर हमलावर मौके से भाग गया। इसके बाद स्कूल स्टाफ ने महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां तीन घंटे के ऑपरेशन के दौरान सर्जन डॉ. एमएस भसीन ने लगभग 250 टांके लगाकर ब्लीडिंग रोकी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ धारा 307 के अलावा कई अन्य धाराओं में मामला दर्जकर लिया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गुरुवार को अध्यापिका नवजोत कौर स्कूल के ग्राउंड में खड़ी थी। इसी दौरान उनका पूर्व विद्यार्थी युवराज सिंह पुत्र गुरमेल सिंह निवासी गांव जसपालों आया और नवजोत कौर को गालियां देते हुए देख लेने की धमकियां दी। इसके बाद वह बाहर चला गया। छुट्टी के बाद जैसे ही नवजोत कौर कमरे में ताला लगाने लगी तभी आरोपी अंदर आया और उस पर दाह से हमला कर दिया। आंखों के आगे अंधेरा छा जाने से वह जमीन पर गिर गई। इसके बाद भी आरोपी उसके मुंह पर हमला करता रहा। नवजोत कौर के कई दांत भी टूट गए। लगभग दस मिनट बाद वह मौके से भाग गया।
विज्ञापन
नवजोत कौर ने बताया कि आरोपी युवराज उसका विद्यार्थी था और वह उसे हिंदी पढ़ाती थी। लगभग एक माह पहले उसने मोबाइल से शादी का प्रस्ताव भेजा था। यह बात उसने अपने घरवालों को भी बताई और युवराज को फिर ऐसा ना करने की सलाह भी दी थी। वह फिर मोबाइल पर मैसेज भेजने लगा तो उसे ब्लैकलिस्ट में डाल दिया था।
सदर थाना के एसएचओ बलजिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस युवती के पूरी तरह से होश में आने का इंतजार कर रही है, जिसके बाद कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा।