फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Former Sarpanch shot dead in Hoshiarpur of Punjab

Hoshiarpur News: पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या, दो हमलावरों ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां

Fri, 29 Sep 2023 01:10 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 29 Sep 2023 01:10 AM IST
सार

गांव के लोगों ने गंभीर रूप से घायल अणखी को तुरंत एक निजी अस्पताल पहुंचाया जहां कुछ देर बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच कर रही थी।

विज्ञापन
Former Sarpanch shot dead in Hoshiarpur of Punjab
मृतक सरपंच की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

होशियारपुर में गांव मेघोवाल गंजेयां में अकाली दल बादल के नेता व पूर्व सरपंच सुरजीत सिंह अणखी की गुरुवार शाम अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मोटरसाइकिल पर आए दो हमलावरों ने अणखी पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। गंभीर रूप से घायल हालत में उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक सुरजीत सिंह अणखी लंबे समय से अकाली दल बादल में थे और गांव के सरपंच भी रह चुके थे। इस वक्त उनकी पत्नी गांव की सरपंच हैं। बताया जाता है कि सालों पहले सुरजीत सिंह अणखी ने शिअद मान के टिकट पर विधायक का चुनाव भी लड़ा था और हार गए थे। 
विज्ञापन


चुनाव हारने के तुरंत बाद उन्होंने अकाली दल बादल ज्वाइन कर लिया था। गुरुवार शाम वे गांव में एक किराना की दुकान पर मौजूद थे कि इस दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो नौजवान उनके पास आकर रुके। इनमें से एक मोटरसाइकिल से उतर गया जबकि दूसरा मोटरसाइकिल स्टार्ट करके वहीं खड़ा रहा हमलावरों ने अणखी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं जो उनकी छाती और पेट में लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोलीबारी करने के बाद हमलावर मोटरसाइकिल से फरार हो गए। गांव के लोगों ने गंभीर रूप से घायल अणखी को तुरंत एक निजी अस्पताल पहुंचाया जहां कुछ देर बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed