फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Former Justice Nirmal Yadav case : High Court rejects petition

पूर्व जस्टिस निर्मल यादव को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत

Fri, 22 Nov 2013 09:28 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 22 Nov 2013 09:28 PM IST
विज्ञापन
Former Justice Nirmal Yadav case : High Court rejects petition
जज नोट कांड की आरोपी पूर्व जज निर्मल यादव को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से कोई राहत नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन


शुक्रवार को हाईकोर्ट ने पूर्व जज द्वारा दाखिल उस याचिका को रद कर दिया, जिसमें सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा चार्ज फ्रेम करने के आदेशों पर रोक लगाने के निर्देश जारी करने का आग्रह किया था।

हाईकोर्ट ने कहा कि सीबीआई कोर्ट पहले चार्ज फ्रेम करने के आदेश जारी कर चुकी है। लोअर कोर्ट ने इसकी तारीख 26 नवंबर के लिए निर्धारित की है, लिहाज अब इस याचिका का कोई अस्तित्व नहीं रह जाता।
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने इस टिप्पणी के साथ याचिका को रद कर दिया।

2008 के जज नोट कांड मामले में सीबीआई की विशेष अदालत पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि हाईकोर्ट में लंबित रिवीजन याचिका का सुनवाई से कोई प्रभाव नहीं है।

मामले की पिछली सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने सभी मूल दस्तावेज सीबीआई कोर्ट को लौटा दिए थे और रिकार्ड की फोटो प्रतियां ही अपने पास रखी।

इसके बाद पूर्व जस्टिस निर्मल यादव ने अपील दाखिल कर सीबीआई कोर्ट में चल रहे मामले की सुनवाई पर रोक लगाने की आग्रह हाईकोर्ट से की थी।

इस पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने याची पक्ष से सवाल किया था कि वह बताएं कि ऐसे कौन से मामलों में प्रावधान है, जिसके तहत भ्रष्टाचार के मामले की सुनवाइयों पर रोक लगाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को मामले की सुनवाई के दौरान याची पक्ष के वकील कोई भी संतोषजनक जवाब दाखिल नहीं कर पाए। हाईकोर्ट ने सभी पक्षों को सुनने के बाद पूर्व जज द्वारा दाखिल याचिका को रद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed