{"_id":"5a61f07d4f1c1b68268b52d4","slug":"former-incharge-of-cia-staff-shot-himself-death","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीआईए स्टाफ के पूर्व इंचार्ज ने खुद को मारी गोली, NRI बहू पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीआईए स्टाफ के पूर्व इंचार्ज ने खुद को मारी गोली, NRI बहू पर केस
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब)
Updated Sat, 20 Jan 2018 09:37 AM IST
सार
कपूरथला
विज्ञापन
सीआईए स्टाफ के पूर्व इंचार्ज ने खुद को मारी गोली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो माह की लंबी छुट्टी के बाद लौटे सीआईए स्टाफ कपूरथला के पूर्व इंचार्ज इंस्पेक्टर ने पुलिस लाइन के बाथरूम में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार को सुबह साढ़े आठ बजे ड्यूटी ज्वाइन करने से पहले सर्विस रिवाल्वर लेने के बाद सीधा बैरकों में बने बाथरूम में जाकर खुद को शूट कर लिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मृतक की जेब से मिले सुसाइड नोट के आधार पर थाना सिटी में आस्ट्रेलिया निवासी बहू समेत समधी परिवार के पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना सिटी की पुलिस को दिए बयान में पूर्व सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह पाल पुत्र बलकार सिंह निवासी 392 अमन नगर कपूरथला के बड़े बेटे सिमरनजीत सिंह ने बताया कि करीब एक साल पहले उसका विवाह आस्ट्रेलिया निवासी भावना के साथ हुआ था।
शादी के बाद भावना वापस आस्ट्रेलिया चली गई और तीन माह पहले उसे भी आस्ट्रेलिया बुला लिया। जब वह वहां गया तो उसके ससुराल वालों ने उसके साथ बुरा सलूक करना शुरू कर दिया। इसके बाद उसे धक्के मारकर घर से बाहर निकाल दिया। वह आस्ट्रेलिया में करीब 15 दिन ही रहा और ढाई माह पहले वापस लौट आया। वापस आकर जब उसने अपने ससुरालियों के व्यवहार के बारे में बताया तो इस का उसके पिता जसविंदरपाल सिंह को गहरा सदमा लगा और वह मानसिक तौर पर परेशान रहने लगे।

इसी परेशानी के चलते ही शुक्रवार की सुबह उन्होंने अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गाली मारकर जीवनलीला ही खत्म कर ली। एसपी जांच जगजीत सिंह सरोआ ने बताया कि जसविंदर पाल सिंह दो माह से छुट्टी पर था और शुक्रवार को ही पुलिस लाइन में ज्वाइन करना था।
सुबह करीब नौ बजे उसने पुलिस लाइन से अपनी सर्विस रिवाल्वर ली और साढ़े नौ बजे के करीब खुद को गोली मार ली। उसकी जेब से मिले सुसाइड नोट में उसने अपनी मौत का जिम्मेदार बहू भावना, समधन मनजीत कौर, बेटे की दो साली नम्रता व दीपिका व साले पवित्रपाल सिंह निवासी आस्ट्रेलिया मूल निवासी सुल्तानपुर लोधी को ठहराया है। जिसके आधार पर थाना सिटी में धारा-306 के तहत केस दर्ज करके जांच पड़ताल का दौर तेज कर दिया है।
बताया जा रहा है कि जसविंदर पाल सिंह ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से तीन फायर किए। लेकिन पुलिस ने एक फायर होने की बात कही है। जोकि सीधा दिमाग में लगी, जिससे मौके पर ही जसविंदरपाल सिंह मौत हो गई।