फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Former chairman of Bholath Nagar Panchayat committed suicide by shooting

Kapurthala: भुलत्थ नगर पंचायत के पूर्व प्रधान ने खुद को मारी गोली, कुर्सी पर पड़ी मिली लाश, हाथ में थी पिस्तौल

Tue, 27 Jun 2023 07:10 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 27 Jun 2023 07:10 PM IST
सार

सुरजीत सिंह कामराय के दो बेटे और तीन बेटियां हैं। दोनों बेटे अपने परिवार के साथ अमेरिका में रहते हैं जबकि तीनों बेटियां शादीशुदा हैं। उनकी पहली पत्नी की मृत्यु हो गई थी, जबकि उनकी दूसरी पत्नी उन्हें छोड़कर चली गई थी।

विज्ञापन
Former chairman of Bholath Nagar Panchayat committed suicide by shooting
सुरजीत सिंह कामराय की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भुलत्थ नगर पंचायत के पूर्व प्रधान सुरजीत सिंह कामराय ने लाइसेंसी पिस्तौल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। दो दिन से जब घर का गेट अंदर से नहीं खुला तो फोन कर रही बेटी घर आई तो पड़ोसियों की मदद से दीवार फांद कर अंदर घुसे। कुर्सी पर शव पड़ा था और हाथ में पिस्तौल थी। थाना भुलत्थ की पुलिस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू किया। इस घटना से गांव में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार सुरजीत सिंह घर पर अकेले रहते थे।

विज्ञापन


पड़ोसी रणजीत सिंह ने बताया कि सुरजीत सिंह के घर का गेट दो दिन से बंद था और उनकी बेटी फोन पर संपर्क कर रही थी लेकिन जब उन्होंने फोन नहीं उठाया तो पड़ोस में पूछताछ की। मंगलवार को उनकी बेटी अपने घर आई लेकिन गेट अंदर से बंद होने के कारण वह पड़ोसियों की मदद से दीवार फांदकर अंदर दाखिल हुई। वहां देखा कि सुरजीत सिंह का शव कुर्सी पर पड़ा था।  
विज्ञापन


सूचना मिलते ही थाना भुलत्थ के एसएचओ गौरव धीर अपनी पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और पूरी स्थिति का जायजा लिया। बता दें कि सुरजीत सिंह कामराय के दो बेटे और तीन बेटियां हैं। दोनों बेटे अपने परिवार के साथ अमेरिका में रहते हैं जबकि तीनों बेटियां शादीशुदा हैं। उनकी पहली पत्नी की मृत्यु हो गई थी, जबकि उनकी दूसरी पत्नी उन्हें छोड़कर चली गई थी। ग्रामीणों के अनुसार सुरजीत सिंह पिछले कुछ समय से अकेले रहने के कारण डिप्रेशन में थे और उनका इलाज चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed