फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   former army personnel killed her daughter in law

और उसने अपनी बहू पर 12 बोर की बंदूक से फायर कर दिया

Thu, 03 Apr 2014 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मालेरकोटला (संगरूर)
ब्यूरो/अमर उजाला, मालेरकोटला (संगरूर) Updated Thu, 03 Apr 2014 11:02 PM IST
विज्ञापन
former army personnel killed her daughter in law

गांव भुरथला मंडेर के एक रिटायर्ड सैनिक ने बहू को गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के दौरान छर्रे मृतका के डेढ़ साल के बच्चे को भी लगे। उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी प्रताप सिंह को हत्या और खुदकुशी का प्रयास करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।

गांव भुरथला मंडेर में वीरवार को दहेज की मांग कर रहे पूर्व सैनिक प्रताप सिंह ने अपनी बहू तरणजीत कौर पर बारह बोर की बंदूक से फायर कर दिए।

तरणजीत को दो गोलियां लगीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात में गोलियों के छर्रे तरणजीत कौर की गोद में खेल रहे डेढ़ साल के मासूम बच्चे गुरशरण सिंह को भी लग गए।
विज्ञापन


उसे घायल हालत में मालेरकोटला के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतका की मां परमजीत कौर ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को दहेज की वजह से मारा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके दामाद सुरजीत सिंह हैं और दहेज में कार की मांग कर रहे थे। गांववासी दलजीत सिंह ने रोष व्यक्त करते बताया कि अगर संबंधित पुलिस चौकी के अधिकारी वक्त रहते चुनाव आयोग की पालना करते हुए प्रताप सिंह की राइफल जमा करा लेते तो शायद यह हादसा नहीं होता।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed