{"_id":"5d343dc532663333425188ee86f0e039","slug":"former-akali-sarpanch-beaten-sdo","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व अकाली सरपंच ने एसडीओ को पीटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व अकाली सरपंच ने एसडीओ को पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, गिद्दड़बाहा (मुक्तसर)
Updated Tue, 10 Jun 2014 08:11 PM IST
विज्ञापन
गांव दौला के पूर्व अकाली सरपंच बलजिंदर सिंह ने मंगलवार को भूमि रक्षा विभाग के एसडीओ मंगत राम शर्मा को जीटी रोड स्थित एसडीएम दफ्तर के बाहर सरेआम तमाचा जड़ दिया। पूर्व सरपंच विभाग द्वारा गांव दौला और भारू में डाली गई पानी की पाइपों के लीक होने पर भड़के थे।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार भूमि रक्षा विभाग द्वारा गांव दौला और भारू में पानी की पाइपें डाली गईं थी। दौला के पूर्व अकाली सरपंच बलजिंदर सिंह ने मंगलवार को एसडीओ मंगत राम शर्मा को फोन कर पाइपों में लीकेज की बात कही।
विज्ञापन
इस पर एसडीओ पाइप की लीकेज वाले स्थान का मुआयना करने पहुंचे। यहां उन्हें पता चला कि बलजिंदर सिंह तो एसडीएम दफ्तर में है। एसडीओ मंगत राम तुरंत एसडीएम दफ्तर पहुंच गए।
विज्ञापन
यहां दोनों में तकरार हो गई। इस दौरान पूर्व सरपंच ने एसडीओ को तमाचा जड़ दिया, जिससे एसडीओ सड़क पर गिर गए। एसडीओ ने इस मामले की शिकायत एसडीएम गिद्दड़बाहा, डीएसपी गिद्दड़बाहा और विभाग के उच्चधिकारियों को की।
इससे पूर्व अकाली सरपंच ने कुछ वर्ष पहले सांसद हरसिमरत कौर बादल के संगत दर्शन में प्रवेश करने की कोशिश कर रही एक युवती को सरेआम तमाचा जड़ा था।