{"_id":"5894b17a4f1c1bda17e8105e","slug":"formar-congress-sarpanch-hand-cut-by-akali-sarpanch","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हाथ काटने का आरोपी सरपंच 24 घंटे बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाथ काटने का आरोपी सरपंच 24 घंटे बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर
ब्यूरो/अमर उजाला, तरनतारन(पंजाब)
Updated Sat, 04 Feb 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
पंजाब में अकाली सरपंच ने काट डाला कांग्रेस सरपंच का हाथ
विधानसभा क्षेत्र पट्टी में पैसे बांटने का विरोध करने पर कांग्रेस के पूर्व सरपंच का हाथ और उसके साथी की उंगलियां काटने वाले आठ आरोपियों को पुलिस अभी तक गिरफ्तार करने में नाकाम रही है। वहीं कांग्रेस के हलका प्रत्याशी हरमिंदर सिंह गिल ने अकाली दल पर पैसे बांटकर चुनाव जीतने का आरोप लगाया है।
कांग्रेस पूर्व सरपंच हरजिंदर सिंह बोपाराय व बहादुर सिंह ने बताया कि बुधवार की रात को विधानसभा चुनाव को लेकर अकाली नेता व मौजूदा सरपंच सुखदेव सिंह, वरियाम सिंह, बलसेवक सिंह, चरन सिंह, सतनाम सिंह, गुरलाल सिंह, नरिंदर कौर, जगसीर सिंह वोटरों को लुभाने के लिए गांव में पैसे बांट रहे है। पता चलते ही उन्होंने इसका विरोध किया।
हरजिंदर सिंह ने बताया कि उस समय तो मामला शांत हो गया लेकिन वीरवार सुबह 7.30 बजे के करीब अकाली सरपंच अपने साथियों सहित उनके घर आ गए और तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इसमें उनका हाथ कट गया और बहादुर सिंह के दाएं हाथ की दो उंगलियां कट गई। शोर मचाने पर आरोपी घटना स्थल से फरार हो गए थे ।

Trending Videos
'अकाली दल पैसे के बल पर चुनाव जीतना चाहता है'
knife
- फोटो : Demo Pic
थाना सदर पट्टी प्रभारी हरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश में छापामारी की जा रही है।
इधर, कांग्रेस के हलका प्रत्याशी हरमिंदर सिंह गिल ने आरोप लगाते हुए कहा कि अकाली दल पैसे के बल पर चुनाव जीतना चाहता है, लेकिन वोटर अब जागरूक हो चुका है। चुनाव आयोग को पैसे बांटने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए शिकायत भेजी गई है।