फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   for Money transaction shot fire on Shopkeeper

पैसे के लेन देन में दुकानदार पर चलाई गोली

Tue, 11 Mar 2014 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Tue, 11 Mar 2014 11:03 PM IST
विज्ञापन
for Money transaction shot fire on Shopkeeper

फेज-11 की मार्केट में सोमवार देर रात पैसे के लेन देन को लेकर तीन युवकों ने एक दुकानदार पर रिवाल्वर तानकर दो फायर कर दिए।

विज्ञापन


दुकानदार ने नीचे झुक कर अपनी जान बचाई। घटना के बाद युवक फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए तीनों युवकों को काबू कर हमले में प्रयोग किया गया रिवाल्वर भी बरामद कर लिया।


वारदात सोमवार रात साढ़े दस बजे के करीब की है। जब फेज-11 स्थित बूथ नंबर 180 में विपिन बजाज से पैसे के लेनदेन को लेकर बातचीत करने तीन युवक पहुंचे।

इनमें दविंदर कुमार, तेजिंदर सिंह, व हरदीप सिंह शामिल थे। बातचीत के दौरान हरदीप सिंह ने रिवाल्वर निकाली और विपिन की कनपटी पर लगाकर फायर कर दिया।

विपिन ने नीचे झुककर अपनी जान बचाई। इसी बीच गोली की आवाज सुन लोग इकट्ठे हो गए और तीनों युवक मौके से फरार हो गए। विपिन बजाज ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। जिसके बाद तीनों युवकों  को काबू कर लिया गया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed