{"_id":"62d064626cef427e44531fa1","slug":"football-player-murdered-in-jalandhar-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar Crime News: रंजिश में फुटबॉल खिलाड़ी को उतारा मौत के घाट, परिवार ने खोया इकलौता चिराग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jalandhar Crime News: रंजिश में फुटबॉल खिलाड़ी को उतारा मौत के घाट, परिवार ने खोया इकलौता चिराग
Fri, 15 Jul 2022 12:18 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 15 Jul 2022 12:18 AM IST
सार
थाना गोराया के प्रभारी ने बताया कि तीनों आरोपी फरार हैं, जिन्हें पकड़ने के लिए पुलिस टीम ने घर और रिश्तेदारों के यहां दबिश दी पर उनका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
करण मोहम्मद की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर देहात के थाना गोराया में सैर कर रहे फुटबॉल खिलाड़ी की सरेआम तेजधार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई और आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक करण मोहम्मद (23) निवासी डाकखाना रोड गोराया का मोहल्ले में कुछ लोगों से झगड़ा हो गया था, इसके बाद युवकों ने करण और उसके साथी पर हमला कर दिया। इससे करण को जालंधर और रजत को फगवाड़ा में अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन
पुलिस को दिए बयान में करणदीप मोहम्मद उर्फ करण के पिता बूटा मोहम्मद ने बताया कि मोहल्ले के रहने वाले वरिंदर पुत्र मंगा से किसी बात को लेकर तकरार हो गई थी। इसके बाद वरिंदर, उसके पिता मंगा और गुरप्रीत गोपी ने लोहे की रॉड से करण और साथी रजत पर हमला कर दिया था। घटना बुधवार की बताई जा रही है, जिसमें इलाज के दौरान करण ने देर रात दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
परिजनों ने कहा कि जब तक पुलिस बेटे के हत्यारों को नहीं पकड़ती बेटे का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। पुलिस ने परिजनों के बयान पर वरिंदर, मंगा और गुरप्रीत गोपी के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। थाना गोराया के प्रभारी ने बताया कि तीनों आरोपी फरार हैं, जिन्हें पकड़ने के लिए पुलिस टीम ने घर और रिश्तेदारों के यहां दबिश दी पर उनका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन