{"_id":"b1fe8dba4e7e5c1b30f1a1848b552c29","slug":"fiza-property-devide-her-three-sisters-equaly-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीनों बहनों में बंटेगी फिजा की प्रॉपर्टी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीनों बहनों में बंटेगी फिजा की प्रॉपर्टी
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Tue, 02 Dec 2014 03:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम चंद्र मोहन उर्फ चांद मोहम्मद की पूर्व पत्नी अनुराधा बाली उर्फ फिजा का घर व संपत्ति बहनों को बांटने के आदेश जिला अदालत ने जारी किए है।
विज्ञापन
अदालत ने गमाडा को कहा है कि फिजा का सेक्टर-48 सी स्थित घर तीनों बहनों को बराबर हिस्से में दिया जाए। साथ ही पुलिस को सरकारी खजाने में जमा फिजा की करोड़ों की चल अचल संपित्त भी जारी करने को कहा है।
विज्ञापन
इससे पहले अदालत ने फिजा की मौत की क्लोजर रिपोर्ट मंजूर कर ली है। जिसमें फिजा की मौत को कुदरती माना गया है। इसके बाद उसकी संपत्ति बहनों को देने के आदेश दिए गए हैं। जिक्रयोग है कि फिजा की मौत अगस्त 2012 में हुई थी। सेक्टर-48सी स्थित घर से ही फिजा शव बरामद हुआ था।
विज्ञापन
शव काफी बुरी हालत में था। इसके बाद पुलिस ने हाईप्रोफाइल केस को सुलझाने के लिए कई टीमें गठित की थीं। इसके अलावा विसरा व अन्य रिपोर्ट भी जांच के लिए विभिन्न जगह पर भेजी गई थी। इसमें भी यह बात सामने आई थी। उसका किसी ने मर्डर नहीं किया है। बल्कि, फिजा की मौत कुदरती थी। फिजा की संपत्ति करोड़ों में थी।
ऐसे बनी बहने कानूनी वारिस
जानकारी मुताबिक, अदालत ने माना है कि जब फिजा की मौत हुई थी। उस समय वह शादीशुदा नहीं थी। कोर्ट के पास इस चीज का कोई सुबूत नहीं है। वहीं, फिजा के माता पिता की मौत पहले ही हो चुकी थी। ऐसे में तीनों बहने ही उसकी कानूनी वारिस मानी जाती है।