{"_id":"5ba4feeb867a55013b110da9","slug":"five-years-later-case-was-registered-against-husband-on-her-husband-s-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"5 साल पहले हुई थी पति की हत्या, अब पत्नी को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, परिवार रह गया सन्न","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
5 साल पहले हुई थी पति की हत्या, अब पत्नी को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, परिवार रह गया सन्न
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
Updated Fri, 21 Sep 2018 07:55 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच साल पहले एक व्यक्ति की हत्या हो गई थी। लेकिन आज उसको लेकर बड़ा खुलासा हुआ। खुलासे के बाद सभी सन्न है। पंजाब के फिरोजपुर के थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने प्रेमी संग मिलकर जहरीली चाय पिलाकर पति की हत्या करने के आरोप में पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ पांच साल बाद मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपियों ने हत्या करने के बाद प्रेमी के घर के प्रांगण में बने गटर में लाश फेंक दी थी, जिसे अभी निकाला जाएगा।
विज्ञापन
थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने मृतक के भाई गुरमीत सिंह वासी गांव ढेरू थाना कुलगढ़ी के बयान पर दोनों आरोपियों के खिलाफ शुक्रवार को मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक जगीर सिंह की शादी मनजीत कौर के साथ हुई थी। शादी के बाद मनजीत कौर के कुलवंत सिंह वासी रेलवे बस्ती गुरुहरसहाए के साथ संबंध बन गए। 29 अप्रैल 2013 को मनजीत कौर ने जगीर सिंह को बहाने से कुलवंत के घर बुलाया था।
विज्ञापन
आरोपियों ने चाय में कोई जहरीली वस्तु मिलाकर जगीर सिंह को पिला दी। चाय पीने के बाद जगीर सिंह की मौत हो गई। इसके बाद दोनों आरोपियों ने जगीर का शव कुलवंत के घर में बने गटर में फेंक दिया और ऊपर से ढक्कन लगा दिया। पुलिस के अनुसार मृतक के भाई गुरमीत सिंह को अपनी भाभी और उसके प्रेमी पर शक हुआ। पुलिस ने शक के आधार पर दोनों आरोपियों को काबू किया तो दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। मामले की जांच इंस्पेक्टर रमन कुमार कर रहे हैं।
विज्ञापन