फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Five students attacked with knife in GNDU campus

पंजाब: जीएनडीयू में छेड़खानी का विरोध करने पर पांच छात्रों पर चाकू से हमला, पटियाला में विद्यार्थी को पीटने का वीडियो वायरल

Wed, 23 Mar 2022 08:58 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी/अमर उजाला, अमृतसर/पटियाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी/अमर उजाला, अमृतसर/पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 23 Mar 2022 08:58 PM IST
सार

पटियाला के थाना सिविल लाइन इलाके में सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बाहर एक छात्र को पीटने का मामला सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि छात्र की डंडों व रॉड से पिटाई की जा रही है।

विज्ञापन
Five students attacked with knife in GNDU campus
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

अमृतसर स्थित गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी परिसर में एक युवक ने चाकू से हमला कर पांच छात्रों को जख्मी कर दिया। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचे यूनिवर्सिटी के अन्य छात्रों ने अपने जख्मी साथियों को अमृतसर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया और बुधवार की सुबह यूनिवर्सिटी परिसर में छात्रों की सुरक्षा को लेकर रोष प्रदर्शन शुरू कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में कानून की पढ़ाई कर रही छात्रा मंगलवार रात करीब करीब 9.30 बजे विभाग के पिछले हिस्से से अपने हॉस्टल की तरफ जा रही थी। इस दौरान सुनसान जगह पर राह चलते एक अज्ञात युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। यूनिवर्सिटी की छात्रा के साथ छेड़छाड़ होती देख कुछ ही दूरी पर खड़े यूनिवर्सिटी के पांच छात्र वहां पहुंचे और युवक को ऐसा करने से रोका। विरोध होते देख युवक ने चाकू के साथ हमला कर सभी को जख्मी कर दिया और अंधेरे का फायदा उठाकर वारदात स्थल से फरार हो गया। 
विज्ञापन


जख्मी छात्रों को एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंची और परिसर में सर्च अभियान चलाया लेकिन हमलावर  का सुराग पुलिस को नहीं मिला। पुलिस ने यह भी पाया कि मौका-ए-वारदात के आसपास कोई कैमरा नहीं था। वहीं दूसरी तरफ बुधवार सुबह यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी कैंपस में छात्रों, विशेषकर लड़कियों की सुरक्षा यकीनी बनाने की मांग की। उन्होंने आरोपी का पता लगाकर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल के बाहर नौजवानों ने छात्र को पीटा, वीडियो वायरल
उधर, पटियाला के थाना सिविल लाइन इलाके में सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बाहर एक छात्र को पीटने का मामला सामने आया है। छात्र की डंडों व रॉड से पिटाई की जा रही है। वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया और बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस घायल छात्र की पहचान शेर सिंह निवासी त्रिपड़ी के तौर पर बता रही है। 


पुलिस के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस के मुताबिक वारदात में घायल छात्र शेर सिंह अपनी अकाउंट्स की परीक्षा देने आया था लेकिन वहां पहले से ही उसके इंतजार में आरोपी बैठे थे। उन्होंने शेर सिंह को देखते ही उस पर डंडों व रॉड से हमला कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले के पीछे की वजह का पता लगा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed