फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   five prisoners run away from nabha jail at patiala of punjab

नाभा जेल ब्रेक: खालिस्तानी आतंकी हरमिंदर सिंह मिंटू दिल्ली से गिरफ्तार

Mon, 28 Nov 2016 12:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब) Updated Mon, 28 Nov 2016 12:09 PM IST
विज्ञापन
five prisoners run away from nabha jail at patiala of punjab
- फोटो : amarujala
पंजाब की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली नाभा जेल से हथियारबंद बदमाशों ने रविवार सुबह ताबड़तोड़ गोलीबारी करते हुए खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) के प्रमुख हरमिंदर सिंह उर्फ मिंटू समेत छह कैदियों को छुड़ा लिया था। सभी बदमाश पुलिस वर्दी में आए थे और उन्होंने एक साथी को हथकड़ी भी लगा रखी थी। कैदियों को निकालने के लिए उन्होंने करीब 100 राउंड गोलियां चलाईं। हालांकि कैदियों को भगाने में मदद करने वाले एक अपराधी को हरियाणा से यूपी के कैराना में घुसते ही दबोच लिया गया। वहीं सोमवार को दिल्ली पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। खालिस्तानी आतंकी हरमिंदर सिंह मिंटू को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


इस घटना के बाद ही पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने नाभा जेल के अधीक्षक और उप अधीक्षक को बर्खास्त कर दिया। एडीजीपी जेल एमके तिवारी को निलंबित कर रोहित चौधरी को यह जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन


पंजाब के डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने बताया कि चार गाड़ियों में पुलिस की वर्दी में आए दस हथियारबंद अपराधी केएलएफ चीफ मिंटू, कश्मीर सिंह, गुरप्रीत सिंह सेखों, हरजिंदर सिंह उर्फ विकी गौंडर, अमनदीप सिंह ढोडियां और कुलप्रीत सिंह नीटू को भगा ले गए। मिंटू और कश्मीर सिंह आतंकी हैं और बाकी सभी खतरनाक गैंगस्टर। हथियारबंद फार्च्यूनर और वेरना गाड़ियों में आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, मेरठ जोन के आईजी अजय आनंद ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर एक व्यक्ति फार्च्यूनर से कूदकर भागने लगा। पुलिस वालों ने दौड़कर उसका पीछा किया और उसे गिरफ्तार कर लिया। उसका नाम पलविंदर उर्फ पिंदा है। गाड़ी से एसएलआर और बंदूक सहित कई अवैध हथियार रखे मिले। पूछताछ में पिंदा ने अपने दो भाई और दो साथियों के साथ जेलब्रेक में मदद करने की बात स्वीकार कर ली है।

पूछताछ में पलविंदर ने बताया कि वह जालंधर का रहने वाला है। उसने वर्ष 2013 में जालंधर में एक सब इंस्पेक्टर की हत्या कर दी थी। इस मामले मे वह नाभा जेल में बंद था। लगभग दो महीने पहले पलविंदर बीमारी का बहाना बनाकर अस्पताल में दाखिल हुआ और वहीं से फरार हो गया। फरार होने के बाद से वह देहरादून रह रहा था। जिस समय पलविंदर को पकड़ा गया, वह पूरी तरह नशे में था। उसने भारी मात्रा में ड्रग्स ली हुई थी। पूछताछ में पलविंदर ने बताया कि मिंटू को छुड़ाने के लिए पुख्ता प्लानिंग की हुई थी। 

100 से ज्यादा राउंड फायरिंग

five prisoners run away from nabha jail at patiala of punjab
नाभा जेल ब्रेक
जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 9 बजे नाभा जेल के बाहरी गेट पर पांच पुलिस वर्दीधारी व्यक्ति पहुंचे। उन्होंने कार में हथकड़ी लगाकर एक व्यक्ति को बिठा रखा था। जेल के बाहर खड़े संतरी से उन्होंने कहा कि वे कैदी को छोड़ने आए हैं। संतरी ने गेट खोल दिया। इसके बाद इन आरोपियों ने हथियारों की नोक पर मुख्य गेट के संतरी को काबू कर लिया और फिर अंदरूनी गेट पर जाकर दूसरे संतरी से गेट खुलवाकर उस पर भी काबू पा लिया। 

इस दौरान एक जेल मुलजिम जगमीत बराड़ के मुंह पर हथियारबंद बदमाशों ने चाबियां मारी, जिससे वह घायल हो गया। आरोपी हवाई फायरिंग करते हुए छह अपराधियों को जेल से भगा कर ले जाने में कामयाब हो गए। इस दौरान आरोपियों ने करीब 100 से ज्यादा राउंड फायर किए। हालांकि इसमें कोई घायल नहीं हुआ।

जेल के बाहर आरोपी भगाए गए कैदियों के साथ कारों में सवार हो गए और थूही रोड की तरफ भाग गए। जेल से करीब आधा किलोमीटर दूरी पर 40 नंबर रेलवे फाटक बंद होने के कारण आरोपियों को अपनी कारें मोड़नी पड़ी। आरोपी फायरिंग करते हुए फिर से जेल के आगे से ही होते हुए मालेरकोटला रोड की तरफ चले गए। जहां जेल के अंदर मुलाकात करने आए व्यक्ति को आधा घंटा कार्रवाई में लग जाता है, वहीं इस पूरी वारदात को मात्र 15 मिनट में अंजाम दे दिया गया।
 

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख पर हमले का आरोपी है

five prisoners run away from nabha jail at patiala of punjab
फाइल फोटोः सुखबीर बादल - फोटो : amar ujala
नाभा जेल से फरार होने वाला हरमिंदर सिंह मिंटू खालिस्तान लिब्रेशन फोर्स का प्रमुख है। उस पर डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख पर हमले समेत दस मामले दर्ज हैं। 49 वर्षीय मिंटो पहले वधावा सिंह के बब्बर खालसा इंटरनेशनल का सदस्य था, लेकिन साल 2009 में वह वधावा सिंह से अलग होकर खालिस्तान लिबरेशन फोर्स का प्रमुख बन गया।

नाकेबंदी में पुलिस फायरिंग, लड़की की मौत
नाभा जेल में फरार हुए कैदियों की तलाश में पटियाला-चीका रोड पर पंजाब-हरियाणा बार्डर पर स्थित गांव धर्महेड़ी के नजदीक पुलिस ने एक नाका लगाया था। इसी दौरान शक के आधार पर पुलिस ने पटियाला से चीका (हरियाणा) की तरफ जा रही एक डिजायर कार पर अंधाधुंध फायरिंग की। इससे कार में सवार आर्केस्ट्रा ग्रुप की नेहा (24) की मौत हो गई। वह पटियाला की रहने वाली थी। जबकि बाइक सवार एक व्यक्ति घायल हो गया।

पाकिस्तान की साजिश संभव : सुखबीर
पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने आशंका जताई है कि नाभा जेल से आतंकी समूह सरगना समेत छह अपराधियों को भगाने में पाकिस्तान का हाथ हो सकता है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल से बातचीत में उन्होंने कहा कि नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पड़ोसी देश आतंकवाद की जड़ें जमाने के लिए बेसब्री से प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed