{"_id":"63aa8fbd2b229d5bdb529b63","slug":"five-people-injured-in-a-dispute-between-two-parties-in-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: भाइयों से मारपीट कर चलाई गोलियां, पुलिस ने दर्ज किया केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Ludhiana News: भाइयों से मारपीट कर चलाई गोलियां, पुलिस ने दर्ज किया केस
Tue, 27 Dec 2022 12:02 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 27 Dec 2022 12:02 PM IST
सार
थाना टिब्बा की पुलिस ने मोहम्मद नाइम की शिकायत पर लाली, रजत और उनके साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट और आर्म एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
झगड़े के बाद भागते लोग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टिब्बा रोड के महाराणा प्रताप नगर में सोमवार को रास्ते से बजरी हटाने को लेकर कुछ युवकों ने दो भाईयों को मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया और उन पर गोलियां चला दीं। मारपीट में घायल दोनों भाई किसी तरह से गोली लगने से बच गए। घायलों के चीखने की आवाज सुन आसपास के लोग इकट्ठा हो गए तो आरोपी वहां से धमकियां देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद थाना टिब्बा की पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल मोहम्मद नाईम और उसके भाई आरिफ को लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। थाना टिब्बा की पुलिस ने मोहम्मद नाइम की शिकायत पर लाली, रजत और उनके साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट और आर्म एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। उनकी तलाश में छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन