फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   five killed in different road accident in haryana

स्मॅाग और धुंध का कहर, हरियाणा में पुलिसकर्मी सहित 5 की मौत, कई घायल

Tue, 07 Nov 2017 09:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 07 Nov 2017 09:11 AM IST
विज्ञापन
five killed in different road accident in haryana
स्मॅाग और धुंध का कहर
सोमवार को स्मॉग और धुंध की वजह से हरियाणा में पुलिसकर्मी सहित पांच लोगों को जान गंवानी पड़ी, जबकि कई लोग घायल हो गए। गांव धांगड़ के पास डंपर द्वारा टक्कर मारने के चलते बाइक सवार पुलिसकर्मी जयसिंह सैनी की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


नरवाना क्षेत्र में भी धुंध के कारण एक युवक की मौत हो गई और 14 लोग घायल हो गए। हादसों में लगभग दो दर्जन गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गई। कैथल में दो लोगों की मौत की सूचना है, जबकि भूना में पांच लोगों के घायल हो गए। फतेहाबाद में ऑटो और कार में टक्कर में चार अध्यापिकाओं को चोट आई। हिसार, बरवाला, आर्य नगर और उकलाना एरिया में 30 से अधिक वाहनों की टक्कर हो गई।   
विज्ञापन


करनाल में सोमवार अलसुबह कोहरे की चादर से ढके जीटी रोड सहित अन्य जगहों पर दर्जनों वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि करीब 18 लोग घायल हो गए। जीटी रोड स्थित गांव मनक माजरा के पास वाहनों की भिड़ंत के कारण लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की सहायता से जीटी रोड से क्षतिग्रस्त गाड़ियां हटवाकर करीब आधा घंटे बाद ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू की।  कुरुक्षेत्र में भारी धुंध के चलते दर्जनों वाहन आपस में भिड़ गए। बड़ा हादसा शाहाबाद में हुआ। यहां ट्रेक्टर ट्राली से भिड़ंत के दौरान पिकअप सवार एक ही परिवार के 15 लोग जख्मी हो गए। इनमें से दो की हालत नाजुक है, इन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed