{"_id":"bb3d53561ae6b21a99293e17cc4b344a","slug":"five-degrees-restaurants-seal-in-panchkula","type":"story","status":"publish","title_hn":"'गोली कांड' से चर्चित हुआ ‘फाइव डिग्री’ सील","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
'गोली कांड' से चर्चित हुआ ‘फाइव डिग्री’ सील
अमर उजाला, पंचकूला
Updated Sat, 11 Jan 2014 10:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियमों की अनदेखी कर सेक्टर-5 के निर्झर वाटिका में चलाए जा रहे ‘फाइव डिग्री’ रेस्तरां को हुडा ने आखिरकार सील कर दिया गया।
विज्ञापन
पब्लिक प्रापर्टी एक्ट-1971 के तहत हुडा ने यह कार्रवाई की है। हालांकि, रेस्तरां मालिक का कहना है कि उन्होंने अलॉटमेंट के लिए फीस जमा करा दी थी और एग्रीमेंट की शर्तों में बाद में बदलाव किया गया था।
वहीं, सीलिंग करने पहुंचे जेई ने कहा कि अलॉटमेंट ऑफर किया गया था, लेकिन बगैर एग्रीमेंट रेस्तरां का संचालन नहीं किया जा सकता है।
गोली चली थी
इसी रेस्तरां के बाहर न्यू ईयर पार्टी के बाद अलसुबह करीब तीन बजे खुद की सर्विस गन से गोली चलने से पंजाब कैडर के आईएसए केएस सिद्धू के बेटे के साथ आया गनमैन जयपाल जख्मी हो गया था। इसके बाद ही यह रेस्तरां सुर्खियों में आई थी।
विज्ञापन
हुडा के संपदा अधिकारी ने बताया कि वंदना दिसोदिया इस मामले में रेस्तरां मालिक को सुनवाई का मौका दिए जाने के बाद प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन