{"_id":"636916b994ebd824674e2f7c","slug":"five-arrested-in-murder-and-robbery-case-in-barnala","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी ही निकले 'कातिल': बुजुर्ग महिला की हत्या कर लूटा था 25 तोला सोना, पांच आरोपी काबू, एक की तलाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पड़ोसी ही निकले 'कातिल': बुजुर्ग महिला की हत्या कर लूटा था 25 तोला सोना, पांच आरोपी काबू, एक की तलाश
Mon, 07 Nov 2022 08:05 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 07 Nov 2022 08:05 PM IST
सार
एसएसपी मलिक ने बताया कि इस घटना की गहनता से जांच की गई तो कातिल व लुटेरे पड़ोसी ही निकले। आरोपी हरबंस सिंह उर्फ बंसी, हरजिंदर सिंह उर्फ सुखा, गुरदीप सिंह उर्फ दीपा, सतविंदर सिंह उर्फ सत्ता व सुखप्रीत सिंह उर्फ सुखी निवासी शहणा को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो सभी ने वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते एसएसपी संदीप मलिक।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के बरनाला में बुजुर्ग एनआरआई महिला की हत्या और लूट की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पिछले गुरुवार को लुटेरों ने बुजुर्ग महिला की हत्या कर 25 तोला सोना लूट लिया था। मामला गांव शहणा का है। पड़ोसियों ने ही वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
सोमवार शाम को एसएसपी संदीप कुमार मलिक ने बताया कि एनआरआई लछमण सिंह और उनकी पत्नी अमरजीत कौर हर वर्ष की तरह अक्तूबर-नवंबर माह में अपने जद्दी गांव शहणा आए थे। 03 नवंबर की सुबह पांच बजे के करीब अमरजीत कौर चाय बनाने रसोई में गईं तो 05-06 लुटेरों ने उस पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर उनका मुंह बंद कर दिया। सांस की मरीज होने के कारण उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
लुटेरे मास्टर लछमण सिंह को बांधकर 25 तोले सोना व अन्य गहने ले गए थे। एसएसपी मलिक ने बताया कि इस घटना की गहनता से जांच की गई तो कातिल व लुटेरे पड़ोसी ही निकले। आरोपी हरबंस सिंह उर्फ बंसी, हरजिंदर सिंह उर्फ सुखा, गुरदीप सिंह उर्फ दीपा, सतविंदर सिंह उर्फ सत्ता व सुखप्रीत सिंह उर्फ सुखी निवासी शहणा को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो सभी ने वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली।
विज्ञापन
आरोपियों से सात तोले का सोने का कड़ा, चार तोले सोने की चूड़ी, पांच हजार रुपये, करीब एक लाख 10 हजार रुपये की कीमत की राडो घड़ी व एक काले रंग की बाइक बरामद हुई है। एक साथी की गिरफ्तारी अभी बाकी है। उसे भी जल्द काबू कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इनके खिलाफ पहले भी विभिन्न थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं।