{"_id":"5981baa74f1c1b24088b4d9f","slug":"firozpur-police-filed-case-against-gangster-parents","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगस्टर के हत्यारे गैंगस्टर बेटे को पनाह देना मां बाप को पड़ा महंगा, चार पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैंगस्टर के हत्यारे गैंगस्टर बेटे को पनाह देना मां बाप को पड़ा महंगा, चार पर केस
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
Updated Wed, 02 Aug 2017 05:14 PM IST
विज्ञापन
गैंगस्टर को पनाह दी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैंगस्टर की हत्या के मामले में फरार गैंगस्टर बेटे को पनाह देना मां बाप के लिए मुसीबत बन गया है। पुलिस ने उनके समेत चार के खिलाफ केस दर्ज किया। शिमला में गैंगस्टर जसविंदर सिंह राकी की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में पुलिस पिछले कई महीनों से जयपाल की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक, पंजाब के फिरोजपुर में ऊधम सिंह चौक पर इंस्पेक्टर सतविंदर सिंह ने नाकाबंदी की थी।
इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि गैंगस्टर जयपाल को उसके माता-पिता और कुछेक रिश्तेदार पनाह दे रहे हैं। इन्हें मालूम है कि जयपाल कहां छिपा हुआ है। पुलिस ने जयपाल के पिता पंजाब पुलिस से इंस्पेक्टर पद से सेवानिवृत्त भूपिंदर सिंह, माता अमरजीत कौर निवासी दशमेश नगर फिरोजपुर शहर, रिश्तेदार गुरबिंदर सिंह उर्फ राकी पुत्र सविंदर जीत सिंह वासी गंजु गाजी जिला गुरदासपुर व मामा का बेटा रणजीत सिंह पुत्र जसवंत सिंह वार्ड नंबर-19 तरनतारन के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
सभी आरोपी फरार है। पुलिस मुताबिक गैंगस्टर जयपाल जेल में बंद गैंगस्टर चंदू गैंग से संबंधित है, कुछ माह पहले शिमला में फाजिल्का के रहने वाले गैंगस्टर जसविंदर सिंह राकी की जयपाल ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। तभी से पुलिस जयपाल की तलाश में जुटी है। अभी तक जयपाल पुलिस के हाथ नहीं आया है। केस दर्ज होने के बाद से जयपाल के मां-बाप का कोई पता नहीं है। घर पर ताला लगा है।