फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   firozpur lady rape since 10 years

10 साल तक करता रहा दुराचार, खाता रहा कमाई, महिला ने अब लिया एक्शन

Mon, 12 Jun 2017 04:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब) Updated Mon, 12 Jun 2017 04:53 PM IST
विज्ञापन
firozpur lady rape since 10 years
DEMO PIC
खुद को तलाकशुदा बताकर महिला के साथ 10 साल से दुराचार करता रहा और उसकी कमाई भी खाता रहा। सच सामने आया तो महिला ने लिया एक्शन। मामला पंजाब के फिरोजपुर का है। थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने तलाकशुदा होने की बात कहकर दस साल तक महिला से दुराचार करने के आरोप में सात लोगों पर परचा दर्ज किया है। सभी जालंधर के रहने वाले हैं और फरार हैं।
विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि आरोपी चंद्र कुमार पुत्र मोहन लाल वासी अर्जुन नगर जालंधर ने खुद को तलाकशुदा बताकर उसे पत्नी बनाकर उसका दस साल तक शारीरिक शोषण किया और उसकी कमाई खाता रहा। पीड़िता के अनुसार वह जालंधर के एक प्रतिष्ठान में मेकअप आर्टिस्ट का काम करती है, उसकी एक दिन की आमदनी 2500 रुपये थी। कुछ माह पहले ही उसे चंद्र कुमार की पहली पत्नी के बारे में पता चला, जब उससे बातचीत की तो उससे वह लड़ाई करने लगा।
विज्ञापन


पीड़िता के भाई ने बताया कि उसकी बहन नै 14 मार्च को गुरूहरसहाय थाने में आरोपी व उसके साथियों पर मुकदमा दर्ज करने की शिकायत दी थी। पुलिस ने उस पर कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद वह लोग उच्चाधिकारियों से मिले। इसके बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। पुलिस के इस रवये से दुखी होकर मेरी बहन सोमवार को थाने के समक्ष मरणव्रतपर बैठने वाली थी, इसके पहले ही पुलिस ने आरोपी चंद्र कुमार, गीता, बिली, गगनदीप, चारू, कलशो देवी व मोहन लाल सभी वासी अर्जुन नगर जिला जालंधर पर केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी अमरीक सिंह ने बताया कि आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed