फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Firozpur double murder case was shot dead in head

डबल मर्डर: पत्नी के सिर में और किसान राजप्रीत के मुंह में पिस्तौल डालकर मारी गई थी गोली

Sat, 22 Sep 2018 06:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब) Updated Sat, 22 Sep 2018 06:32 PM IST
विज्ञापन
Firozpur double murder case was shot dead in head
किसान दंपति

फिरोजपुर में हुए डबल मर्डर केस में बड़ा खुलासा हुआ है। किसान दंपति की हत्या बड़े ही निर्मम तरीके से हुई थी। रूख कंपा देने वाली ये घटना आपके भी रोंगटे खड़े कर देगी। जीरा के गांव पंडोरी खत्रियां में शुक्रवार को किसान दंपति की हत्या के मामले में पुलिस जमीन विवाद, प्रभदीप कौर की पिछली जिंदगी, राजप्रीत सिंह की पहली पत्नी समेत कई पहलुओं पर जांच कर रही है। शनिवार को फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज में शवों का पोस्टमार्टम किया गया। मृतक राजप्रीत सिंह के भाई के कनाडा से जीरा पहुंचने पर रविवार को गांव के श्मशानघाट में दंपति का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रभदीप कौर आठ माह की गर्भवती थी। पेट में पल रहे बच्चे की भी मौत हो चुकी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जिस तरह आरोपियों ने पति-पत्नी पर बारह गोलियां दागी, इससे लगता है कि राजप्रीत सिंह की किसी के साथ दुश्मनी थी। आरोपियों ने राजप्रीत सिंह के मुंह में पिस्तौल डालकर फायर किया। दोनों के सिर में ही गोलियां मारी गई हैं। राजप्रीत सिंह तीन भाई है। 
विज्ञापन


भाई जगजीत सिंह की साथ में ही कोठी है। जबकि तीसरा भाई गुरप्रीत सिंह कनाडा में रहता है। राजप्रीत के पास दस एकड़ जमीन है और गुरप्रीत सिंह की जमीन के ठेके के पैसे भी राजप्रीत अपने पास रखता था। राजप्रीत की शादी के बाद पंद्रह साल तक कोई औलाद नहीं हुई थी। सूत्रों के मुताबिक राजप्रीत ने प्रभदीप कौर से दूसरी शादी की थी। पंद्रह दिन बाद प्रभदीप कौर की डिलीवरी डेट थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में पुलिस जमीनी पहलू पर जांच कर रही है कि बच्चा होने के बाद राजप्रीत की जायदाद का मालिक वही बनेगा। इसके अलावा पुलिस पहली पत्नी के पहलू की भी तहकीकात कर रही है। प्रभदीप कौर की पिछली जिंदगी के बारे में भी पुलिस तफ्तीश कर रही है। पुलिस का कहना है कि घटना के बाद कोठी में लगे सीसीटीवी कैमरे उखाड़कर ले जाना किसी जान पहचान वाले व्यक्ति का काम लगता है। इसके अलावा जिन लोगों पर शक है, उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार दो-तीन दिन में हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed