{"_id":"662a688d1b89a7f6e40b40e5","slug":"firing-outside-salman-khan-s-residence-mumbai-police-arrest-two-persons-in-punjab-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime: सलमान खान के घर पर फायरिंग का मामला, मुंबई पुलिस ने पंजाब से दो को गिरफ्तार किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Crime: सलमान खान के घर पर फायरिंग का मामला, मुंबई पुलिस ने पंजाब से दो को गिरफ्तार किया
Thu, 25 Apr 2024 07:58 PM IST
भूपेंद्र सिंह
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 25 Apr 2024 07:58 PM IST
सार
दोनों को क्राइम ब्रांच द्वारा गिरफ्तार किया गया है और उन्हें मुंबई ले जाया जा रहा है।
विज्ञापन
सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
मुंबई पुलिस ने गुरुवार को पंजाब में सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी के अनुसार 37 वर्षीय सुभाष चंद्र और 32 वर्षीय अनुज थपन को पकड़ा गया है। पुलिस अधिकारी ने कहा आरोपियों ने15 मार्च को शूटरों को हथियार और कारतूस मुहैया कराए थे।
विज्ञापन
इसी दौरान मुंबई की एक अदालत ने गुरुवार को बांद्रा में बॉलीवुड अभिनेता के आवास के बाहर गोलीबारी के मामले में गिरफ्तार दो लोगों की पुलिस हिरासत 29 अप्रैल तक बढ़ा दी। बिहार के रहने वाले विक्की गुप्ता (24) और सागर पाल (21) को उनकी पिछली रिमांड गुरुवार को समाप्त होने के बाद यहां मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन
गुप्ता और पाल ने मोटरसाइकिल पर मौके से भागने से पहले 14 अप्रैल की सुबह बांद्रा के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 58 वर्षीय खान के घर के बाहर कथित तौर पर गोलीबारी की थी। उन्हें 16 अप्रैल को गुजरात के कच्छ जिले के माता नो मध गांव से पकड़ा गया था।
विज्ञापन
नदी से मिले थे हथियार
क्राइम ब्रांच ने वारदात में प्रयोग किए गए हथियार बरामद करने के लिए सर्च अभियान चलाया था। इस दौरान क्राइम ब्रांच को दो पिस्तौल, मैगजीन और गोलियां गुजरात की तापी नदी से बरामद की थी। मुंबई पुलिस ने जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके छोटे भाई अनमोल बिश्नोई को मामले में वांछित आरोपी घोषित किया है।